Categorized | लखनऊ.

समुदाय में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए आर्इ सी सी आर्इ का गठन

Posted on 06 January 2014 by admin

समुदाय के भीतर ऐसा माहौल पैदा करने जिससे व्यापार को बढ़ावा मिले और एक मजबूत आवाज का गठन हो, समुदाय से संबंधित उधमियों और सरकार दोनों के हित में काम करने और दोनों में आपसी सौहार्द पैदा करने हेतु पालिसी का निमार्ण करने की गर्ज से इमामिया चैंबर आफ कामर्स एवं इंडस्ट्री के गठन से संबंधित तीसरी मीटिंग लखनऊ के आरिफ कैसल में हुर्इ जिसमें लखनऊ के छोटे बड़े उधमियों ने मुम्बर्इ, दिल्ली और हैदराबाद से आए उधमियों से विचारों का आदान प्रदान किया। इससे पहले आर्इ सी सी आर्इ के गठन से संबंधित दो मीटिंग मुम्बर्इ और दिल्ली में हो चुकी हैं जिसके तदोपरांत प्लानिंग कमीशन की सदस्य डाक्टर सैयदा हामिद से एक मीटिंग में आर्इ सी सी आर्इ को प्लानिंग कमीशन के साथ संबंधित करने पर बातचीत हुर्इ। 25 जनवरी को आर्इ सी सी आर्इ की एक मीटिंग हैदराबाद में होना तय है।
आर्इ सी सी आर्इ के गठन के उददेश्य को बताते हुए संस्था के कार्यकारी निदेशक मेजर एस जे एम जाफरी ने बताया कि आर्इ सी सी आर्इ राष्ट्रीय, राजियक और स्थानीय स्तर पर समुदाय से जुड़े उधमियों के लिए वकालत करेगा और उनके कारोबार को बढ़ावा देने के लिए हर प्रकार की सहूलत मौहयया कराएगा। युवाओं को कारोबार में आने के लिए उत्साहित करेगा और उन्हें व्यावसायिक संगठनों के साथ साझेदारी के लिए उत्साहित करेगा। दिल्ली से आए टरू काउंट सिस्टमस के प्रबंध निदेशक कमर अब्बास का उल्लेख करते हुए जो नोट गिनने की मशीनें बनाते हैं मेजर जाफरी ने कहा कि वह चाहते हैं कि सब उधमी इन मशीनों को खरीदने के लाएक बन सकें।
मुम्बर्इ से विशेष तौर पर पधारे एकज़ीकान ग्रुप के प्रबंध निदेशक एम क्यू सैयद उर्फ सैयद कायम जो आर्इ सी सी आर्इ की एक्जेक्यूटिव कमिटी के सदस्य हैं और आर्इ सी सी आर्इ के मूल्यों और उददेशों को बढ़ावा देने के लिए निकाली जा रही मासिक पत्रिका इमामिया बिजनेस रिव्यू के संपादक हैं ने बताया कि मुम्बर्इ और दिल्ली में हुर्इ मीटिंग में समुदाय से जुड़े कारोबारियों ने आर्इ सी सी आर्इ के कामों पर भरोसा जताया और इससे जुड़ने के लिए न केवल हामी भरी बलिक अपनी सेवाएं पेश कीं। सैयद कायम ने बताया कि आर्इ सी सी आर्इ की एक्जेक्यूटिव कौंसिल में जो कारोबारी शामिल हैं उनमें आगा मुजाहिद हुसैन (प्रबंध निदेशक, ओलिव हस्पताल, हैदराबाद), अनीक हुसैन (वार्इस चेयरमैन, गैलियम इंडस्टीज, गुड़गांव), अहमद आफताब (संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक भारत, गुजूप, मुम्बर्इ), बाकिर इफतेखार नकवी (सी र्इ ओ, इस्टार्इल टैग, बंगलौर), डाक्टर जामी हुसैन (डायरेक्टर, विंडफोर्स मैनेजमेंट सर्विसेज, गुड़गांव), इकबाल एम सैयद (प्रबंध निदेशक, एकूरेट ग्रुप, नवी मुम्बइ), जावेद जाफरी (फिल्म एक्टर और कारोबारी, मुम्बर्इ), मोहसिन वकील (चीफ प्रबंध निदेशक, वकील हाउसिंग प्रार्इवेट लिमिटेड, बंगलौर), मोहसिन शीराजी (मालिक, डाट इंक., बंगलौर), एम क्यू सैयद उर्फ सैयद कायम (प्रबंध निदेशक, एकजीकान ग्रुप, मुम्बर्इ), कमर अब्बास (प्रबंध निदेशक, टरू काउंट सिस्टमस, नोएडा), सैयद विकार हुसैन नकवी (चीफ प्रबंध निदेशक, लैबोकान सिस्टम लिमिटेड, मुम्बर्इ), सैयद मौहम्मद बाकर नकवी(प्रबंध निदेशक, मीडिया टुडे ग्रुप, नर्इ दिल्ली), सैयद औन सफवी (सी र्इ ओ, व्योम नेटवर्क लिमिटेड, नर्इ दिल्ली) और सैयद सज्जाद अशरफ समिमलित हैं।
लखनऊ में हुर्इ मीटिंग में शहर के कारोबारियों में से भी बड़ी संख्या समिमलित हुर्इ जिन में गोल्डन टी कंपनी के चेयरमैन मिर्जा महमूद हुसैन, नामवर कारोबारी ममनून जाफरी, कानपूर के बड़े कारोबारी असद अखतर, गोल्डन टी कंपनी के प्रबंध निदेशक मंसूर महमूद, आर एन आर्इ के सी र्इ ओ सैयद अजीज हैदर, आरिफ इंडस्टीज के जनरल मैनेजर एस एम अब्बास, मेफेयर इंफ्राटेक के प्रबंध निदेशक अजहर हुसैन, बिल्डर असीम रिजवी आदि समिमलित हुए। आर एन आर्इ से बातचीत करते हुए मिर्जा महमूद हुसैन ने आर्इ सी सी आर्इ के लक्ष्य और उददेश्यों की प्रशंसा की और कहा कि यदि यह अपने मूल उददेश्यों में से 20 प्रतिशत पूरे करने में भी कामयाब हो जाती है तो यह बड़ा काम होगा। ममनून जाफरी ने कहा कि नए जमाने में कारोबारियों को बड़े चैलेंजों का सामना करना पड़ता है और यदि आर्इ सी सी आर्इ अपनी नेटवर्किंग के माध्यम से नए कारोबारियों को ट्रेनिंग आदि देती है तो उधमियों और उनके कारोबार के लिए बड़ा लाभकारी होगा। मंसूर महमूद ने आर्इ सी सी आर्इ के लक्ष्यों और उददेश्यों में आस्था दिखाते हुए इससे जुड़ने में पहल की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in