Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने सैफर्इ महोत्सव में देश-प्रदेश के ख्याति प्राप्त पहलवानों को पुरस्Ñत किया

Posted on 04 January 2014 by admin

dsc02286-cm-photo-0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सैफर्इ महोत्सव के दौरान मास्टर चन्दगीराम स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय दंगल के अवसर पर देश-प्रदेश के ख्याति प्राप्त पहलवानों का स्वागत किया तथा कुश्ती में विजेता, उप विजेता व अन्य पहलवानों को नगद धनराशि देकर पुरस्Ñत किया। सैफर्इ महोत्सव के दो दिवसीय दंगल में तीन सौ से अधिक कुशितयां महिला-पुरुष पहलवानों के विभिन्न वर्गों में हुइर्ं। 120 किग्रा0 वजन की सबसे बड़ी पुरुष कुश्ती के विजेता विजय पाल को मुख्यमंत्री ने 51 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया। 84 किग्रा0 वजन में अमरनाथ को प्रथम, 74 किग्रा0 वजन में विवेक राणा प्रथम, 66 किग्रा0 में ओम प्रकाश प्रथम व 55 किग्रा0 में इंदे्रश यादव प्रथम रहे।
महिलाओं में 72 किग्रा0 भार में दिव्या प्रथम, 63 किग्रा0 में आरती प्रथम व 51 किग्रा0 भार में इंदू चौधरी प्रथम रहीं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले पहलवानों को नगद धनराशि से पुरस्Ñत किया। 10 वर्ष के पहलवान हरीश (नोएडा) को विजयी होने पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव तथा सांसद एवं पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने प्रोत्साहित करते हुए नगद धनराशि से पुरस्Ñत किया। दंगल में भाग लेने आये अन्य पहलवानों को भी मुख्यमंत्री ने नगद धनराशि देकर प्रोत्साहित किया। मास्टर चन्दगीराम स्टेडियम में बैठकर दंगल को देखते हुए मुख्यमंत्री पहलवानों का निरन्तर उत्साहवर्धन करते रहे।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सैफर्इ आए देश के राष्ट्रीय पहलवानों-रामआसरे, जगदीश काली रमन, धर्मवीर, भगत सिंह, उदयराज, जनार्दन, चन्द्र विजय, Ñष्ण कुमार, विजय शंकर यादव, संदीप, मलखान सिंह, पवन कुमार, सूरज आदि का सम्मान किया। वहीं पहलवानों ने अपनी ओर से मुख्यमंत्री को पगड़ी बांधकर व गदा भेंटकर अपने बीच आने का स्वागत किया।
अपने सम्बोधन में नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सैफर्इ महोत्सव में लोक संस्Ñति, खेल व सांस्Ñतिक कार्यक्रम होते हंै, जिससे लोगों के बीच परस्पर सौहार्द बढ़ता है, साथ ही उनका स्वस्थ मनोरंजन होता है। बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिलता है। ये सभी कार्यक्रम प्रेरणादायी होते हैं।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा सरकार की नीतियां देश को आगे बढ़ाने वाली हैं। इन्हीं नीतियों पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। मुफ्त सिंचार्इ, पढ़ार्इ, दवार्इ से सीधे जन सामान्य लाभानिवत हो रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार जनता की है और जनता के लिये कार्य कर रही है। उन्हांेंने लोगों को आगाह किया कि वे जाति, धर्म व क्षेत्र के नाम पर भेदभाव करने वाले स्वार्थी तत्वों से सावधान रहें।
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव, भूतत्व एवं खनिकर्म राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गायत्री प्रजापति सांसद प्रो0 राम गोपाल यादव, श्री धर्मेन्द्र यादव, महोत्सव के संयोजक श्री तेज प्रताप यादव सहित अन्य मंत्रिगण, जनप्रतिनिधियों व उच्च अधिकारी मौजूद थे।

dsc02384-cm-photo-1

dsc02260-cm-photo-2

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in