Categorized | लखनऊ.

31 स्थानीय निकायों को विभिन्न कार्यों के लिए धनराशि जारी

Posted on 03 January 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2013-14 में नगरीय सड़क सुधार योजना के अन्तर्गत सड़कों के निर्माण के लिए पांच नगर पालिका परिषदों एवं 18 नगर पंचायतों को 912.10 लाख रुपये जारी किये गये हैं।
नगर विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों को धनराशि दिया गया है उनमें नगर पालिका परिषद नवाबगंज (वाराणसी) , बिसौली (बदायूं) खतौली (मुजफ्फरनगर), बेल्हा (प्रतापगढ़) एवं जौनपुर तथा नगर पंचायत मेंहदावल (संत कबीर नगर), बलदेव, महावन (मथुरा), लालगंज (रायबरेली), गोपामऊ (हरदोर्इ), सतरिख (बाराबंकी), रामपुर कारखाना (देवरिया), पिलखना (अलीगढ़), भगवन्त नगर (उन्नाव), खेकड़ा (बागपत), जीयनपुर (आजमगढ़), सिसौली , जानसठ (मुजफ्फरनगर), छतारी (बुलन्दशहर) तथा बिल्थरा रोड (बलिया), बहादुगंज (गाजीपुर), गोशार्इगंज (फैजाबाद), उसका बाजार (सिद्धार्थ नगर) शामिल हैं।
इसी प्रकार नगरीय जल निकासी योजना के अन्तर्गत 8 नगर पंचायतों में नालों के निर्माण के लिए 250.48 लाख रुपये जारी किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in