Categorized | लखनऊ.

भ्रष्टाचार पर कांग्रेस के दोहरे चरित्र के विरोध में आज लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं

Posted on 03 January 2014 by admin

भ्रष्टाचार पर कांग्रेस के दोहरे चरित्र के विरोध में आज लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा शांति पूर्वक प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज करना उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार की लोकतन्त्र की हत्या करने की मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने प्रदेश सरकार सूबे की कानून व्यवस्था बनाने में विफल है, वही वह भाजपा कार्यकर्ताओं  पर हमला कर रही है।
आज भाजयुमो के कार्यकर्ता शांतिपूर्वक ढ़ग से कांग्रेस का प्रदेष मुख्यालय घेरने जा रहे थे। उन्हें बापू भवन चौराहे से पहले पुलिस ने बैंरिकेडिंग कर रोक दिया भाजयुमो कार्यकर्ता वहीं घरने पर बैठ गये एवं सरकार विरोधी नारे लगाने लगे। पुलिस उन्हे हटाने लगी किन्तु उन्होने हटने से मना कर दिया तो पुलिस ने ठंडे़ पानी की बौछार की, हवार्इ फायर किये और महिलाओ से अभद्रता की। भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 की समाजवादी सरकार के घोर अलोकतानित्रक कार्य की निन्दा करती है। लाठी चार्ज में भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री राहुल कोठारी, भाजयुमो के प्रदेष अध्यक्ष आशुतोष राय, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र तिवारी, राहुल मिश्र, प्रदेश मंत्री सोनू सिंह, सत्यव्रत त्रिपाठी, विक्रम सिंह सिकरवार, रूपाली रस्तोगी, भावना सिंह, सुजीत चंदेल, संजय मिश्रा, सूर्य प्रकाष, गुडडू, आदित्य ठाकुर, टिन्कू सोनकर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता गम्भीर रूप से घायल हुए एवं सैकड़ों लोगों को गिफ्तार कर लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in