Categorized | लखनऊ.

कौशल विकास मिशन से युवाओं को जोड़ने का अभियान

Posted on 03 January 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार व्दारा 14 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को कौशल विकास में दक्ष कर रोजगार से जोड़ने हेतु आरम्भ किए गये उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के कार्यक्रमाें के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए विकास खण्ड, तहसील तथा जनपद स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार आरम्भ कर दिया गया है।
मुख्य सचिव, उ0प्र0 जावेद उस्मानी व्दारा जिलाधिकारी एवं मण्डलायुक्त को भेजे गये निर्देशों में बताया गया है कि प्रदेश स्तर पर इस योजना के अंतर्गत आन लाइन पोर्टल पर जनवरी 2014 से 14 फरवरी 2014 के मध्य लगभग तीन लाख अभ्यर्थियों का पंजीकरण तथा जनवरी 2015 तक लगभग पन्द्रह लाख युवाओं का पंजीकरण कराया जायेगा। मुख्य सचिव के शासनादेश में बताया गया है कि इस अभियान का उददेश्य युवाओं में कौशल विकास के प्रति अभिरूचि को जागरूक करना तथा उन्हें कौशल विकास के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं के संबंध में अवगत कराना है, ताकि अभ्यर्थियों को अपनी अभिरूचि व योग्यता के अनुसार उपयुक्त सेक्टर का चयन करने का अवसर प्राप्त हो सके। इस अभियान के अंतर्गत मुख्य रूप से 14 से 35 वर्ष के उन युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जो कि औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर रहे हैं, बेरोजगार हैं या किसी प्रकार के प्रशिक्षण में दक्ष नहीं हैं। ऐसे युवा जो कि शैक्षिक रूप से रोजगार में हैं जैसे कि दैनिक वेतन मजदूर तथा बाल श्रमिक तथा जो यधपि वर्तमान में स्कूल में हैं परंतु  निकट भविष्य में पर्याप्त अवसर एवं साधनों के अभाव में औपचारिक शिक्षा से विमुख हो सकते हैं भी इसमें समिमलित किये गये हैं। इसमें उन युवाओं को भी चयनित करने का लक्ष्य है जो वर्तमान में बेरोजगारी भत्ता पा रहे हैं।
लक्षित समूह में समाज के उपेक्षित तथा पिछड़े वर्गों को विशेष वरीयता दी जायेगी जैसे कि ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में गरीबी रेखा के नीचे के युवा, महिलाएं, अल्पसंख्यक समुदाय के युवा, शारीरिक रूप से अक्षम युवक, भवन निर्माण में कार्यरत श्रमिक व उनके आश्रित तथा अनु0जातिजन जाति के युवा आदि।
कौशल विकास मिशन अभियान के अंतर्गत 10 जनवरी, 2014 से मिशन के पोर्टलूूूण्नचेकउण्वतह पर अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया जाना आरंभ हो जायेगा। कोर्इ भी युवा स्वयं अथवा कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही जनपद मुख्यालय पर सिथत उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के जिला कार्यकम प्रबंधन इकार्इ  ;क्च्डन्द्ध के कार्यालय तथा मिशन व्दारा आबद्ध किए गये निजी प्रशिक्षण प्रदाताओं के व्दारा स्थापित प्रशिक्षण केन्द्रों पर भी यह पंजीकरण कराया जा सकता है।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने बताया कि उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के कार्यक्रमों के संबंध में युवा वर्ग को जागरूक बनाने तथा प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु प्रेरित करने के उददेश्य से वृहद व्यापक अभियान चलाया जाना है, जिसके लिए आगामी 4 जनवरी को कलक्ट्रेट सभागार में  इस  परियोजना से जुडे़  अधिकारियों की  एक बैठक  बुलार्इ गयी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, प्रधानाचार्य आर्इ0टी0आर्इ0, जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला विधालय निरीक्षक, महाप्रबंधक जिला उधोग केन्द्र, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, जिला युवा कल्याण अधिकारी तथा नगर आयुक्त, आगरा को आमंत्रित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in