Categorized | लखनऊ.

नववर्श की शुभ कामनाओं के आदान प्रदान के लिए आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के

Posted on 02 January 2014 by admin

नववर्श की शुभ कामनाओं के आदान प्रदान के लिए आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव के निवास 5-विक्रमादित्य मार्ग, और मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के आवास 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं, विधायकों, सासदों, अधिकारियों, पत्रकारों तथा गणमान्य नागरिकों की भारी तादाद में उपसिथति थी। बड़ी संख्या में मुसिलम महिलाएं, उलेमा तथा इमाम भी नए साल की बधाइयां देने आए थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने नववर्ष पर सबकी बधाइयां स्वीकार करते हुए हर प्रदेशवासी के लिए सुख शांति की कामना की। उन्होने कहा कि नया वर्ष नर्इ चुनौतियां लेकर आया है। इस वर्ष हमारी भी अगिन परीक्षा हैं। उन्होने आशा जतार्इ कि लोकसभा के होनेवाले चुनावों में वैकलिपक राजनीति की नर्इ धारा प्रवाहित होगी। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से मिलने आज सैकड़ों की संख्या में लोग उनके आवास पर एकत्र हो गए थे। उन्होने सभी से भेंट की और सबको नए वर्ष की मंगलकामना की। उन्होने उम्मीद जतार्इ कि वर्ष 2014 में समाजवादी पार्टी की केन्द्र में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए हमें अभी से तैयार रहना है।
समाजवादी पार्टी कार्यालय में लोक निर्माण एवं सिंचार्इ, सहकारिता मंत्री  श्री शिवपाल सिंह यादव ने बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं से भेंट की और नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
आज मध्यान्ह मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव कारागार मंत्री श्री राजेनद्र चौधरी के साथ नरही सिथत चिडि़याघर पहुचे और उन्होने  इटावा में लायन सफारी में भेजे जानेवाले शेरों के बारे में पड़ताल की। मुख्यमंत्री जी ने गुजरात से लाए गए शेरों के स्वास्थ्य और उनकी खूराक के बारे में जानकारी ली। श्री अखिलेश यादव जब शेरों के बाड़े की तरफ गए तो शेरों ने उन्हें गौर से देखा और जोर से दहाड़ लगाकर मुख्यमंत्री जी का अभिनन्दन किया है। इस मौके पर चिडि़याघर में जन्तु उधान राज्यमंत्री डा0 एस0पी0 यादव और हजारों घूमनेवालों ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in