Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा

Posted on 02 January 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि देश मंहगार्इ, बेकारी, भ्रष्टाचार से कराह रहा है। देश की सीमाएं खतरे में हैं। कांग्रेस सरकार डरपोक है। उसमें देश की समस्याओं को हल करने का साहस नहीं है। कांग्रेस ने अल्पसंख्यको को दु:खी और निराश किया है। मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है। भाजपा से वे आतंकित है। कांग्रेस और भाजपा दोनेां का केन्द्र में बहुमत नहीं आनेवाला है। देश में परिवर्तन की भूमिका बन रही है। अब केन्द्र में तीसरी ताकत ही सत्ता में आएगी।
श्री यादव यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में समाजवादी नेता लोकबन्धु राज नारायण जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव सहित सर्वश्री भगवती सिंह, माता प्रसाद पाण्डेय, बलराम यादव, अनंतराम जायसवाल, के0 विक्रमा राव, राजेन्द्र चौधरी, डा0 अशोक बाजपेयी, शतरूद्र प्रकाश, डा0 मधु गुप्ता,एस0आर0एस0यादव, डा0 सुरभि शुक्ला, मो0 एबाद ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी अपनी नीतियां छोड़कर सत्ता नहीं चाहते है। लोकतंत्र में जनता ही शकित देती है और शकित की ही पूजा होती है। उन्होने कहा कि समाजवादी आंदोलन को मजबूती देने का एक बड़ा मौका हमें मिल रहा है। इसलिए जनता के बीच समाजवादी पार्टी की नीतियों और समाजवादी पार्टी सरकार की उपलबिधयों को पहुचाकर हमें लोकसभा में बड़ी संख्या में अपने प्रत्याशियों को जिताना होगा ताकि केन्द्र में बिना समाजवादी पार्टी के कोर्इ सरकार न बन सके।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे निराश न हों। अब नये राजनैतिक विकल्प के रूप में तीसरी ताकत उभरेगी। राज्यों में क्षेत्रीय दल जीत रहे हैं। उत्तर प्रदेश में तो अब समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार है। इसलिए उत्तर प्रदेश में भारी जीत सुनिशिचत की होगी।
श्री यादव ने श्री राज नारायण को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे संघर्ष के प्रतीक थे, अन्याय के सामने झुकनेवाले नहीं थे और राजनीति में लाभ-हानि देखते नहीं थे। उनसे टकराना मुशिकल था। उन्होने तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती गांधी को न्यायपालिका में भी हराया और जनता की अदालत में भी उनके अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ से उनकी लोकप्रियता का पता चला। वे जीवनभर गरीबों, किसानों के लिए संघर्षरत रहे। हमें आज यह संकल्प करना चाहिए कि अन्याय के विेरोध और सत्य के साथ रहेगें। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने श्री राज नारायण के श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि समाज को कैसे आगे ले जाए। इसके लिए नया रास्ता दिखाना होगा। यह बदलाव का रास्ता विकल्प रूप में समाजवादी ही दिखा सकते है। समाजवादी सिद्धांत को जन-जन तक पहुचाना है। उन्होने कहा हमारे सामने बड़ी चुनौतियां है। सत्ता में तमाम होने से हमें तरह की ताकतें घेरेगी, उनका मुकाबला करना है। समाजवादी पार्टी को अब अन्य प्रदेशों में भी फैलाना है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के कुछ ही दिन रह गए है। इन चुनावों में समाजवादी पार्टी की भारी जीत से यह सुनिशिचत हो जाएगा कि प्रदेश में अगली सरकार भी समाजवादी पार्टी की ही बनेगी। आज दुनिया समाजवाद की ओर लौट रही है। गरीबी बेकारी से छुटकारा समाजवाद ही दे सकता है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा सरकार ने पंचायती राज व्यवस्था और सहकारी बैंकों की दुर्दशा कर दी थी। समाजवादी पार्टी सरकार ने पुन: इनको जीवन दिया है। किसानों को दुर्घटना बीमा में 5 लाख रू0 दे रहे हैं। सिंचार्इ, दवार्इ मुफत, लड़कियों को कन्याधन, लैपटाप वितरण, 10वीं पास को 30 हजार रूपए, समाजवादी एम्बूलेंस सेवा, बेकारी भत्ता, एमबीबीएस में 500 सीटों की बढ़ोत्तरी, आजमगढ़, जालौन में मेडिकल कालेज, दो और की स्वीकृति, लखनऊ में आर्इटी हब की स्थापना, कौशल शिक्षण आदि कार्यक्रम समाजवादी पार्टी सरकार की देन है। नौजवानों को बड़ी संख्या में नौकरियां मिलेगी। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की खुशहाली से ही देश खुशहाली होगा।
श्री यादव ने श्री राज नारायण का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होने संघर्श का जो रास्ता दिखाया समाजवादी पार्टी उस पर चली है। उन्होने गरीबों, किसानों की आवाज उठार्इ। उनका त्याग हमें प्रेरणा देता हैं। जिन मूल्यों और विचारों के लिए वे समर्पित रहे उन्हें अपनाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर सर्वश्री एस0पी0यादव, राज किशोर मिश्रा, जरीना उस्मानी,, डा0 फिदा हुसैन अंसारी, जयशंकर पाण्डेय, विजय यादव, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, शहीन फातिमा, रमेश प्रजापति, सुरेन्द्र श्रीवास्तव, कुलदीप उज्जवल, मुजीबुर्रहमान बबलू, मनोज राय, नानकदीन भुर्जी अल्पना बाजपेयी, शकील खान, अशोक यादव, सुरेन्द्र नायक, ऊषा सिंह, ममता भटनागर, कुलदीप वर्मा, देवचरन सिंह यादव, प्रदीप शर्मा, पारस यादव, दिनेश यादव, सियाराम यादव, कमलापति प्रजापति, आदि की उपसिथति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in