Categorized | Latest news, लखनऊ.

नववर्ष पर राज्यपाल से ”एहसास संस्था के बच्चें भी मिले

Posted on 02 January 2014 by admin

pks_3719-cm-photo-1

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री बी0एल0 जोशी से आज प्रदेश के मुख्यमंत्री, श्री अखिलेश यादव ने राजभवन में भेंट की तथा पुष्पगुच्छ देकर नववर्ष की हार्दिक बधार्इ दी। मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री, श्री अहमद हसन व कारागार मंत्री, श्री राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद थे।    आज यहाँ राजभवन में लोकायुक्त, श्री एन0के0 मेहरोत्रा, प्रदेश के मुख्य सचिव, श्री जावेद उस्मानी, पुलिस महानिदेशक, श्री रिजवान अहमद सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव व सचिव स्तर के अधिकारी, पुलिस अधिकारी, विश्वविधालयों के कुलपति, संस्थानों के निदेशक तथा अन्य गणमान्य नागरिक आदि ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।    श्री जोशी ने सभी आगुन्तकों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें नव वर्ष की बधार्इ देते हुए प्रदेश एवं देश के विकास में योगदान देने की अपील की।     राज्यपाल से ”एहसास संस्था के बच्चों ने भेंटकर नववर्ष की बधार्इ दी तथा बच्चों ने अपने हाथों से बने बधार्इ कार्ड उन्हें दिये, जिसकी राज्यपाल ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्री जोशी ने उन्हें भी भेंट दिया तथा उनको सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और फिर उस लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें तथा देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।    इस अवसर पर राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को नववर्ष की बधार्इ दी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव राज्यपाल, श्री राजीव कपूर तथा सचिव राज्यपाल, श्री चन्द्र प्रकाश भी उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in