Categorized | लखनऊ.

लापरवाही के आरोप में सहकारी चीनी मिल के दो प्रधान प्रबन्धक पदानवत

Posted on 02 January 2014 by admin

उ0प्र0 सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबन्ध निदेशक डा0 वी0के0यादव ने कहा कि पेरार्इ सत्र 2013-14 में सहकारी चीनी मिलों में किये जा रहे कार्यों को मुख्यालय स्तर पर नियमित समीक्षा की जा रही है। जिन मिलों के असंतोषजनक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं उन मिलों के प्रधान प्रबधन्कों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी है।  उन्होंने कहा कि सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक श्री राजीव जैन एवं सुल्तानपुर सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक श्री आर0बी0कुरील को कार्य में लापरवाही बरतने एवं उनके मिल से असंतोषजनक परिणाम प्राप्त होने के कारण उन दोनों को पदानवत किया गया है। इसी प्रकार सरसावा सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक श्री बृजपाल सिंह का असंतोषजनक परिणाम मिलने के कारण उनका स्थानान्तरण किया गया है। उन्होंने कहा कि सहकारी चीनी मिलों के समस्त प्रधान प्रबन्धकों को चेतावनी दी गयी है कि वह कुशल नेतृत्व प्रदान करते हुए निर्धारित लक्ष्यों अनुसार गन्ने की पेरार्इ करे व अन्यथा जिन मिलों में असंतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे उनके विरूद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवार्इ की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in