Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने आज कैसरबाग सिथत समाजवादी पार्टी

Posted on 30 December 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने आज कैसरबाग सिथत समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में सैकड़ो नागरिकों एवं महिलाओं ने भेंट की।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में आये फुटपाथ दुकानदारों, ठेले, खोमचे वालों सब्जी एवं फल विक्रेताओं ने सपा विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा से मांग की बिना किसी वैकलिपक व्यवस्था के दुकान उजाड़ने की कार्यवाही बन्द हो तथा पुलिस की अवैध वसूली रोकी जाये।
सपा विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर मांग की है कि पटरी दुकानदारों को स्थार्इ रूप से बसाया जाये। उन्होनें कहा कि पटरी दुकानदारों के पास अपने परिवार के पालन पोषण की और कोर्इ व्यवस्था नहीं है।
श्री मेहरोत्रा ने मांग की है कि हैदर कैनाल नाला जो राजाजीपुरम मवर्इया से होता हुआ कालीदास मार्ग तक बहता है को ढक कर उस पर सड़क एवं फुटपाथ बनाया जाये 5 कि0मी0 से अधिक इस रोड पर दस हजार से अधिक दुकानें बन सकती है।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि हैदर कैनाल नाले पर ढक कर सड़क फुटपाथ एवं दुकाने बनने से यातायात की समस्या का सामधान तथा पटरी दुकानदारों का स्थार्इ हल हो जायेगा।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में आये नागरिकों एवं महिलाओं ने टूटी हुयी सड़को, गलियों एवं नालियों के निर्माण की मांग की।
सपा विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने बताया कि शीघ्र ही लखनऊ मध्य क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ से अधिक का कार्य सम्रग विकास योजना के अन्तर्गत शुरू होगा।
श्री मेहरोत्रा ने बताया कि शीघ्र ही मध्य क्षेत्र के हर मौहल्लों एवं गलियों में जनता को विकास का कार्य दिखार्इ पड़ेगा। जनता दर्शन में आये लोगों ने विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा से जबरदस्त ठंड एवं शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए अलाव जलाने की मांग की।
श्री मेहरोत्रा ने नगर निगम अधिकारियों से वार्ता कर निर्देश दिया है कि सभी चौराहों एवं मलिन बस्तीयों में शीत लहर से बचने के लिए अलाव जलाये जाये।
सपा विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा ने जनता दर्शन में आये अत्यधिक बीमार श्री धमेन्द्र को भर्ती कराने के लिए मेडिकल कालेज के प्रमुख अधीक्षक से वार्ता कर उन्हें भर्ती कराया।
जनता दर्शन में आयी विधवाओं के पेंशन फार्म भरे गये तथा गरीब कन्याओं के विवाह एवं इलाज हेतु अनुदान के फार्म भरे गये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलायें एवं नागरिक उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in