Categorized | लखनऊ.

मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एसपी रस्तोगी ने कहा

Posted on 30 December 2013 by admin

मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एसपी रस्तोगी ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता के बिना किसी भी समाज की तरक्की संभव नहीं है। इसलिए महिलाओं को व्यवसायिक प्रशिक्षण लेकर अपनी आर्थिक सिथति मजबूत करनी चाहिए। श्री रस्तोगी सोमवार को सरोजनीनगर के स्कूटर्स इणिडया चौराहा सिथत सहयोग परिवार इंस्टीटयूट आफ कम्प्यूटर एजूकेशन (स्पाइस) परिसर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उधम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित भारतीय उधमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान के सहयोग से आयोजित फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
इस मौके पर श्री रस्तोगी ने कहा कि किसी भी देश की तरक्की का आकलन उस देश की प्रति व्यकित आय से की जाती है। लेकिन हमारे देश में अभी बहुत लोगों को महिलाओं के काम करने पर एतराज है। ऐसे में जब हमारे देश की आधी आबादी काम नही करेगी तो देश काफी पीछे चला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए मार्गदर्शन होते हैं। जिनके माध्यम से सरकार उन्हें आगे बढ़ने का रास्ते दिखाती है। लेकिन मंजिल हासिल करने के लिए उन्हें खुद परिश्रम करना होगा। इस मौके पर प्रशिक्षक विमला बहादुर ने कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को सफलता की शिखर पर देखना चाहते हैं। आज के दौर में माता-पिता विशेषकर बेटियों को लेकर चिंतित रहते हैं और उनपर बंदिशें भी अधिक होती है। लेकिन बेटियां अपने कर्तव्यों से माता-पिता का विश्वास जीतकर न केवल आगे की पढ़ार्इ जारी रख सकती हैं बलिक उन्हें कहीं भी आने-जाने की आजाद मिल सकती है। प्रमाण पत्र वितरण समारोह को सहयोग परिवार की प्रशिक्षिका रेनू देवी, कल्पना रावत, शैली पाठक व प्रशिक्षक अतुल राय ने भी सम्बोधित किया। प्रशिक्षण केन्द्र के प्रबंधक राज किशोर पासी ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों को सफलता के लिए र्इमानदारी से कठिन परिश्रम करने की सलाह दी।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in