Categorized | लखनऊ.

डांस फेसिटवल में युवाओं की प्रतिभा चमकी

Posted on 30 December 2013 by admin

प्लनेट साल्सा और लखनऊ सोसाइटी के संयुä तत्वावधान में आज 28 दिस को श्श्प्रथम लखनऊ डांस
फेसिटवलश्श् स्थानीय संत गाड़गे सभागार में संपन्न हो गया। अपनी तरह के अनूठे इस समारोह में लखनऊ
के युवाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का स्वर्णिम अवसर मिला।
मंजूषा निगम ने बताया कि बेली डांस सिखाने आर्इ केटी ह‚लैंड ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। केटी
लखनऊ और कथक से बहुत प्रेरित और प्रभावित हुर्इ इसीलिये उन्होने कथक द्वारा गणेश वन्दना से
कार्यक्रम का शुभारंभ करने की स्वयं की इच्छा जतार्इ। भूपेन्æ ने बताया कि अमेरिका से आये सैजी ने
हिप-होप डांस प्रस्तुत किया।
आज की इस संध्या के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नर्तक एवं कोरिओग्रफर टेरेंस लुर्इस थे। पिछले एक सप्ताह से
प्रशिक्षण ले रहे 5 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के प्रशिक्षणार्थियों ने भी आज कथक, साल्सा, कंटेंपोररी,
ब‚लीवुड, बेली, हिप-ह‚प आदि नृत्य कला का प्रदर्शन किया।
शमीम ए. आरजू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ की प्रतिभाओं को लाने के लिये और लखनऊ
की नृत्य कला का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शित करने के लिये ये डांस फेसिटवल प्रति वर्ष आयोजित किया जाएगा।
अपने शास्त्रीय एवं आधुनिक नृत्य परंपरा को संरक्षित करने, आधुनिक नृत्य के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय दर्शक
बनाने, जन सामान्य को इस कला के सांस्—तिक और ऐतिहासिक महत्व को समझाने, युवाओं को नृत्य की
प्र‚फेशनल शिक्षा और प्रशिक्षण देने के लिये अच्छी आधुनिक सुविधाएं प्रदान कराने और लखनऊ में नृत्य
सम्बंधी जानकारी का एक संगम स्थल विकसित करने का प्रयास किया जाएगा और उभरते हुए
कोरिओग्रफर की प्रस्तुतियों से कथक एवं आधुनिक नृत्यकला को प्रोत्साहित किया जाएगा।
आतिफ हनीफ ने दिया आहूजा के साथ कार्यक्रम का संचालन किया और बताया कि इस डांस फेसिटवल
को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप में आयोजित किया गया जिसमे दिसंबर की छुêयिें की मस्ती को ध्यान में रखते हुए
नृत्य की कार्यशाला, मास्टर क्लास, ग्रांड शो एवं पार्टी आदि इन 7 दिनो में आयोजित की गर्इं। आतिफ ने
कहा कि इससे लखनऊ के पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ ही लखनऊ कि प्रतिभाओं को इस स्तर
के नृत्य के उत्सव के लिये अन्य जगहों पर नहीं भटकना पड़ेगा।
कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अतिथि कलाकारों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in