Categorized | लखनऊ.

चीनी मिलों को किसानों को गनना मूल्य का नियमित भुगतान के निर्देश

Posted on 30 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबंध निदेशक श्री वी0 के0 यादव ने बताया कि पेरार्इ सत्र 2013-14 मेें 23 सहकारी चीनी मिलों द्वारा 25 दिसम्बर तक कुल 160.02 लाख कु0 गन्ने की पेरार्इ की गयी है, जबकि गत सत्र 2012-13 की अवधि में 156.57 लाख कु0 गन्ने की पेरार्इ की गयी थी। इस प्रकार वर्तमान सत्र में गत सत्र की अपेक्षा इस अवधि तक 3.45 लाख कु0 गन्ने की अधिक पेरार्इ की गयी है। उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर तक कार्यरत 23 सहकारी चीनी मिलों द्वारा 11.64 लाख कु0 चीनी का उत्पादन किया गया, जोकि पिछले सत्र के दौरान इस अवधि तक हुए चीनी उत्पादन से 0.06 लाख कु0 अधिक है। वर्तमान में सहकारी चीनी मिलों की औसत क्षमता में वृद्धि होकर 93 प्रतिशत हो गया है, जोकि पिछले सत्र से 2 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश में गन्ना उत्पादक कृषकों के व्यापक हितों को सर्वोपरि रखते हुए वर्ष 2012-13 के गन्ना मूल्य का शत-प्रतिशत भुगतान सहकारी चीनी मिलों द्वारा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चालू वर्ष 2013-14 में भुगतान की व्यवस्था के अनुरूप सहकारी चीनी मिलों द्वारा अब तक 170 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
श्री यादव ने कहा कि सहकारी क्षेत्र की मिलों को पूरी क्षमता के साथ चलाने के निर्देंश दिये गये है। उन्होंने कहा कि चीनी मिल प्रबंधकों को निर्देंश दिये गये है कि किसी भी सहकारी मिल में कोर्इ घटतौली नहीं होनी चाहिए तथा किसानों को गन्ने की तौल में कोर्इ असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधकों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा किसी भी मिल प्रबंधक की शिकायत आने पर उसके विरूद्ध सख्त कार्रवार्इ की जायेगी। उन्होंने कहा कि सहकारी चीनी मिल संघ मुख्यालय राणा प्रताप मार्ग लखनऊ में एक कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसको प्रतिदिन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रत्येक चीनी मिल में किये जा रहे गन्ना पेरार्इ एवं किसानों के भुगतान की समीक्षा की जाती है।
श्री यादव ने कहा कि यह प्रयास किया जा रहा है कि किसानों को चालू पेरार्इ सत्र 2013-14 में गन्ने के मूल्य का नियमित भुगतान किया जाय जिससे किसानों का गन्ना मूल्य अवशेष न रहने पाये। उन्होंने कहा कि किसानों का पूरे गन्ने की पेरार्इ तक मिलें चलती रहेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in