Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार चुनावी लाभ के लिए प्रदेश की योजनाओं में भेदभाव कर रही है।

Posted on 30 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार चुनावी लाभ के लिए प्रदेश की योजनाओं में भेदभाव कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने कहा मुख्य सचिव जावेद उस्मानी द्वारा अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों को प्राथमिकता देने की बात वोट बैंक की राजनीति है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने कहा कि प्रदेश की सरकार की जिम्मेदारी पूरे प्रदेश का विकास और कल्याण होना चाहिए लेकिन भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और नरेन्द्र भार्इ मोदी की स्वीकार्यता से समाजवादी पार्टी घबरार्इ और बौखलार्इ हुर्इ है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार की विफलताओं से प्रदेश के सभी वर्गो में सरकार के प्रति आक्रोश है, सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बिजली, पानी, परिवहन व्यवस्था, स्वस्थ सेवा दे नही पा रही है। सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव परिणाम से सशंकित है, जब सपा के सभी अल्पसंख्यक प्रत्याशी पराजित हो गये।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार को Þसबका साथ-सबका विकासÞ पर जोर देना चाहिए और मुख्य सचिव को सभी विकास कार्यो को पूरा करने के लिए भी 31 मार्च 2014 तक पूरा करने का निर्देश देना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in