Categorized | लखनऊ.

राजधानी सहकारी बैंक में ओ0टी0एस0 लागू

Posted on 23 December 2013 by admin

राजधानी नगर सहकारी बैंक लखनऊ की अध्यक्षा डा0 रशिम यादव ने बताया कि वर्तमान में बैंक का कुल निक्षेप 9367.87 लाख है। अप्रैल 2013 से अब तक 650 लाख का ऋण वितरित किया गया तथा अप्रैल से अब तक एनपीए खातों में रू0-69.00 लाख की वसूली की गयी है।
डा0 यादव ने बताया कि लखनऊ शहर में आवास की मांग को देखते हुए राजधानी आशियाना स्कीम प्रारम्भ है जिसमें मात्र 11 प्रतिशत पर आवासीय ऋण की सुविधा है तथा बैंक द्वारा व्यकितगतगोल्ड के विरूद्ध भी ऋण की सुविधा उपलब्ध है जों मात्र 15 प्रतिशत है। बैंक द्वारा हेल्थ केयर जिसमें नर्सिंग होम डाक्टरों के लिये योजना है जिसमें मात्र 13.50 प्रतिशत ऋण की सुविधा है। बैंक द्वारा एन0पी0ए0 खातों की वसूली हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कालातीत ऋणों के बकायेदारों से प्राप्त प्रस्तावों में से एक करोड़ रूपये के प्रस्ताव स्वीकार किये गये हैं। वसूली के लिये भारतीय रिजर्ब बैंक एवं निबन्धक सहकारी समितियां द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में एक मुश्त समाधान योजना लागू की गयी है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु बकायेदारों ने जिस शाखा से ऋण प्राप्त किया है उस शाखा से योजना का लाभ उठा सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in