Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश

Posted on 23 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने ”राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर उपभोक्ता हितों की रक्षा एवं उनके संरक्षण हेतु आगामी 24 दिसम्बर को वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैंै।
प्रमुख सचिव, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप, श्री दीपक त्रिवेदी द्वारा जारी परिपत्र में सभी प्रमुख सचिवों, सचिवों एवं मंडलायुक्तों को निर्देश दिए गये हैं कि उपभोक्ताओं को जागरूक किए जाने के सम्बन्ध में प्रदेश सरकार के सभी विभागों की सहभागिता ज्यादा उपयोगी एवं फलदायी होगी। अत: उपभोक्ताओं के हितों के रक्षार्थ एवं उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम में दिए गये अधिकारों से परिचित कराने के लिए पूरे सप्ताह सभी विभागों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।
जारी सकर्ुलर में कहा गया है कि जनता से जुड़े विभागों में जागरूकता सप्ताह के दौरान उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने वाले जिला उपभोक्ता फोरमों के महत्वपूर्ण निर्णयों से उपभोक्ताओं को अवगत कराया जाय। इस दौरान सेमिनार, प्रदर्शनी, रैली, पैम्पलेट आदि का वितरण एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए तथा उपभोक्ता संरक्षण से सम्बनिधत सामग्री का वितरण भी सुनिशिचत किया जाय।
इसके अलावा जनपद स्तर पर जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जिला विधालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूलों, कालेजों एवं अन्य शैक्षिक संस्थाओं में भी उपभोक्ता हितों के संरक्षण एवं अधिकारों के सम्बन्ध में आयोजन कर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in