Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए उलेमाओं एंव इमाम साहबान ने आज मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का शिक्षा एंव स्वास्थ्य के क्षेत्र में

Posted on 23 December 2013 by admin

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए उलेमाओं एंव इमाम साहबान ने आज मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का शिक्षा एंव स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए होटल क्लाकर्स अवध लखनऊ में सम्मान किया और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव से मिलकर उन्हें अपने समर्थन का भरोसा दिलाया। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुसलमानों का हित कांग्रेस और भाजपा में नहीं, समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। सभी उलेमाओं और इमामों ने कहा कि वे दिल्ली की गददी पर नेता जी को बैठे देखना चाहते हैं। जब समाजवादी पार्टी सत्ता में आती हैं। तो उनकी नैतिक ताकत बढ़ जाती है। इन मौकों पर स्वास्थ्यमंत्री श्री अहमद हसन एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी भी उपसिथत थे।
मुसिलम प्रतिनिधियों ने कहा कि 1992 में जब केन्द्र में कांग्रेस और प्रदेश में भाजपा की सरकार थी, अयोध्या में बाबरी मसिजद ध्वस्त कर दी गर्इ थी। श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में मसिजद बचार्इ थी। हार्इकोर्ट के निर्णय पर जब मुसिलम समाज में निराशा व्याप्त थी तब श्री यादव ने ही कहा था कि देश संविधान से चलेगा। आस्था से नहीं। उन्होने मेडिकल कालेजों में एम0बी0बी0एस0 की 500 सीटें बढ़ाने और मुसिलम लड़कियों को अनुदान दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होनें सच्चर कमेटी की रिपोर्ट लागू किए जाने की मांग संसद में जोरदार ढ़ंग से उठाने के लिए श्री मुलायम सिंह यादव का आभार जताया।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उ0प्र0 में आप सबकी ही सरकार है। समाजवादी मुसलमानों के साथ रही है और रहेगी। मुसलमानों को धोखा कांग्रेस और बसपा ने सबसे ज्यादा दिया है भाजपा तो मुसलमानों के प्रति द्वेषभाव रखती है। गुजरात में मुसिलम महिलाओं की निर्ममता पूर्वक हत्यायें की गयी।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आजादी की लड़ार्इ में मुसलमानों का बहुत योगदान रहा है। आजादी के बाद देश निर्माण में भी उनकी भूमिका कम नहीं रही है। अब्दुल हमीद और अब्दुल कलाम पर हमें गर्व है। किसान और मुसलमान देश की रीढ़ है। 80 प्रतिशत दस्तकार मुसलमान है। भदोही की कालीन, लखनऊ की चिकन और जरदोजी, अलीगढ़ का ताला उधोग इन सब में मुसलमान कारीगर ही बड़ी संख्या में हैं।
श्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उ0प्र0 में समाजवादी पार्टी की सरकार ने विकास के एतिहासिक काम किये हैं। किसानों नवजवानों और मुसलमानों के लिये विशेष योजनायें बनी है। समाजवादी पार्टी की सरकार मुसलमानों के साथ किसी भी स्तर पर नाइंसाफी नहीं होने देगी। पुलिस पी0ए0सी0 में उनकी संख्या बढ़ार्इ जा रही है। पिछली समाजवादी सरकार में 29 प्रतिशत तक मुसिलम सिपाहियों की भर्ती की गयी थी। सपा की सरकार बनते ही मुसलमान नौजवानों का सीना चौड़ा हो जाता है।
उन्होनें कहा कि मुजफ्फरनगर में भाजपा बसपा ने साजिशन दंगा कराया तो सरकार ने तीन दिन में ही उस पर काबू पा लिया। पीडि़तों को हर तरह की राहत दी गयी। उन्हें मुआवजा दिया गया। उन्होनें कहा कि प्रदेश में कानून का राज है जब कि दिल्ली में सिथति खराब है।
श्री मुलायम सिंह यादव ने एकबार फिर यह बात दोहरायी कि समाजवादी पार्टी का सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। यू0पी0 में ये ताकते सफल नहीं होंगी। सांप्रदायिक ताकतों को दिल्ली जाने से हमने रोका था और अगले लोकसभा चुनाव में भी उन्हें शिकस्त मिलेंगी। गुजरात में मुसिलमों के नरसंहार के दोषियों को उत्तर प्रदेश में जनता पनाह नहीं देगी। सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष ताकतों की जीत सुनिशिचत है।
श्री यादव से भेंट करने वालो में प्रमुख थे जनाब सर्इदुल रहमान नदवी, प्रिन्सपल नदवा कालेज, लखनऊ, मौ0 खालिद रशीद फिरंगी महली, इमाम र्इदगाह लखनऊ, मौ0 रियाज अहमद हसमती काजीशहर कानपुर, मौ0 तफीजुररहमान मिस्बाती अध्यक्ष सुन्नी जमातेउलमा कानपुर, मौ0 फखरूददीन अशर्फी सज्जादानशीन नायब सदर आल इणिडया मुसिलम पर्सनल ला बोर्ड, उ0प्र0, मौ0 मुफती अनवर अली, मऊ, प्रोफेसर जमाल अख्तर तिबिबया यूनिवर्सिटी लखनऊ, हाफीज सर्इद साहब इस्लाम र्इदगाह उजरीयांव गोमतीनगर, मौलाना शाहिद नदवी प्रोफेसर नदवा कालेज, मौलाना खालिद नदवी प्रोफेसर नदवा कालेज, मौ0 मतीउररहमान प्रिन्सपल फुरकानिया मऊ, मौ0 मजहरे फर्शी जनरल सेक्रेटरी एहले हदीस उ0प्र0, जावेद अख्तर सेक्रेटरी ए0एम0यू0, प्रोफेसर फिदाहुसैन अंसारी, लखनऊ, मौ0 अलाउस मुस्तफा कादरी, कादरी, मौ0 कलामुददीन, वाराणसी, मौ0 फजरूल रहमान वायजी, मौ0 इकबाल साहब, मौ0 अब्दुल कादिर प्रिंसपल जौनपुर मोहम्मद, एबाद एवं शकील खान नदवी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in