Categorized | लखनऊ.

हैल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्र्रस्ट की आखिर कब तक रैली की प्रेस विज्ञपित

Posted on 23 December 2013 by admin

हैल्प यू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्र्रस्ट द्वारा कन्या भ्रूण हत्या व औरतो के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ शनिवार को एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम से शुरू होकर महात्मा गांधी प्रतिमा, हजरतगंज, तक गयी। शहर के करीब 250 लोगो ने रैली में बढ-चढकर हिस्सा लिया, जिसमें महानगर गल्र्स इंटर कालेज की छात्रायें व अध्यापिकायें भी शामिल थीं।  मुख्य अतिथि मानीय श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी जी, विधायक व पूर्व चैयरमैन, यू0 पी0 सी0 सी0 ने रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया व कहा कि  ,श्कन्या भ्रूण हत्या व औरतों के साथ हिंसा एक जघन्य अपराध हैं और भारतवर्ष में जहां औरतों  की पूजा की जाती रही है वहां ऐसे अपराधों का घटित होना एक शर्मनाक बात है, हम सबको मिलकर देश को इस अपराध से मुक्त कराना चाहिए।श् जोषी ने यह भी बताया कि महिला के विरूद्व इस नीच सोच का जड से मिटाने के लिए समाज को ही पहल करनी होगी एव दायित्व लेना होगा।
विशिष्ट  अतिथि माननीय श्रीमती जूही सिंह जी, राज्य सचिव, समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश ने कहा कि, श्आजकल हर दिशा में महिलायें अपनी कामयाबी के परचम लहरा रही हैं फिर चाहें वो प्रतिभा पाटिलजी हों या कल्पना चावला ऐसे में महिलाओं के साथ हिंसा हमारी  अमानवीय सोच को प्रदर्शित करता है एवं भारतवर्ष की गरिमा पर प्रश्नचिन्ह लगाता हैं। समाज को ऐसी सोच से बाहर आने की जरूरत है।श्
रैली में श्रीमती अनुपमा सिंह, अनुपमा फाउन्डेशन, डा0 अल्पना बाजपेर्इ, प्रो0 लखनऊ विश्वविधालय, श्रीमती श्रुति सिंह, प्रधानाध्यापक, महानगर गल्र्स इटर कालेज ,श्रीमती आरती  अग्रवाल, पवन अग्रवाल, महेन्द्र भीष्म ने भी अपनी भागीदारी की व समाज में फैली इस बुरार्इ को दूर करने के इस प्रयास में हैल्पयू ट्र्रस्ट का साथ दिया।
डा0 रूपल अग्रवाल ने अपना ही उदाहरण देकर कहा कि मै जो भी कुछ कर पा रही हूं वह भी पति एवं ससुराल की ही देन है। मैने कभी सोचा न था कि षादी के बाद मेेरे जीवन में इतना बेहतरीन बदलाव होगा एवं घर तक सीमित जीवन से आग,े अपनी सोच व समझ के साथ कार्य करने की पूरी आजादी मिलेगी।
ट्र्रस्ट  के फाउण्डर  ट्रस्टी  हर्षवर्धन अग्रवाल व मैनेजिंग  ट्रस्टी डा0 रूपल अग्रवाल ने सभी अतिथियों व लोगो का रैली में हिस्सा लेने के लिये धन्यवाद दिया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in