Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों एवं अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों के संदर्भ में कल एक बैठक आहुत की है।

Posted on 21 December 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनावों की तैयारियों एवं अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों के संदर्भ में कल एक बैठक आहुत की है। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अमित शाह व सहप्रभारियों सहित पार्टी के कर्इ प्रमुख नेतागण बैठक में उपसिथत रहकर मार्गदर्शन करेंगे।
उन्होने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी संगठन की दृषिट से काशी, गोरखपुर, अवध, कानपुर व बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अन्र्तगत आने वाले जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री व जिला प्रभारियों सहित संगठन मंत्री भी समिमलित होंगे। इन क्षेत्रों मे आने वाले क्षेत्र के पदाधिकारियों सहित इन क्षेत्रों में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी भी विशेष रूप से बैठक में भाग लेंगे। बैठक में पार्टी संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियों से सम्बंधित विषयों पर व्यापक स्तर पर चर्चा की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in