Categorized | लखनऊ.

नहीं रूक रही है हिंसा लुटेरे हत्यारों बलात्कारियों पर नहीं है पुलिस का पहरा, आम आवाम त्रस्त है, अपराधी मस्त है,

Posted on 20 December 2013 by admin

नहीं रूक रही है हिंसा लुटेरे हत्यारों बलात्कारियों पर नहीं है पुलिस का पहरा, आम आवाम त्रस्त है, अपराधी मस्त है, जब कि अभी विगत 15 दिसम्बर 2013 को सवर्ण समाज पार्टी ने गांधी प्रतिमा पर धरना देकर महामहिम को ज्ञापन भी सौंप कर निवेदन किया था कि प्रदेश में अराजकता का साम्राज्य है इस पर अंकुश लगाने हेतु सरकार को प्रभावी कदम उठाने का निर्देश जारी करें। यह वक्तव्य है स0स0पा0 के प्रदेश अध्यक्ष डा0 तेज कुमार शुक्ल का श्री शुक्ल आज जानकीपुरम में नुक्कड सभा को सम्बोधित करते हुए कहा अभी दामिनी के बलात्कार की वरसी ही थी की उसी दिन लखनऊ के आशियाना में भी दामिनी घटना की पुनरावृतित हो गर्इ। इन घटनाओं ने राजधानी का दिल दहल दिया है और अब वह दिन दूर नहीं है जब जनता सवर्ण समाज पार्टी के साथ लखनऊ की सडको पर उतर कर अपनी सिमता की रक्षा करने के लिए अपने हाथ में लेने को विवस होगी।
सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संयोजक अरूणेश मिश्रा ने कहा जब बहन बेटियों की इज्जत ही महफूज नहीं है तो जवानो की जवानी का कोर्इ मकसद नहीं है और अब लखनऊ का नौजवान आक्रोशित होता जा रहा है यदि ऐसा ही रहा तो एक विकराल क्रानित की चिनगारी आग का गोला बनकर फूटेगा।
बैठक को सम्बोधित करने वालो में अरूण त्रिवेदी प्रदेश सचिव, हेमेन्द्र सिंह चन्देल, अवधेश पाण्डे महानगर अध्यक्ष, श्रीमती ममता दुबे, श्रीमती नीलम श्रीवास्तव, गुडडू सिंह स0स0पा0 गोण्डा प्रभारी, संजय सिंह स0स0पा0 लोकसभा प्रत्याशी सीतापुर, अरूण मिश्रा, शीतला प्रसाद सिन्हा जिलाध्यक्ष लखनऊ, सरोज पाण्डे, अजय मिश्रा, विक्रम सिंह, आदि रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in