Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने

Posted on 20 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने अमेरिका में तैनात भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागडे के साथ अमरीकी प्रशासन द्वारा मर्यादाओं से परे किये गये गंदे व्यवहार की कड़े शब्दों में निन्दा करते हुये इस बात पर बेहद अफ़सोस ज़ाहिर किया कि भारतीय संस्कृति व हिन्दुत्व के अलमबरदार बी0जे0पी0 जैसे दलों ने देवयानी के साथ हुये अमरीकी सुलूक को कैसे बर्दाश्त किया, किसी ने कोर्इ ख़ास प्रतिक्रिया नहीं दी। यहाँ तक कि वी0एच0पी0 जैसा संगठन बिल्कुल ख़ामोश रहा। उन्होंने कहा कि इन लोगों की यह चुप्पी एक हैरानी की बात है। उन्होंने कहा कि जब इन अलमबरदारों को कोर्इ गै़रत नहीं है तो फिर अमरीका से किसी मर्यादित आचरण की अपेक्षा कैसे की जा सकती है।
श्री आज़म खाँ ने कहा कि अमरीका एक ऐसा देश है जो वर्षों से ख़ासकर हिन्दुस्तानियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करता आ रहा है, यहाँ तक कि उसने इस देश के अति सम्मानित व्यकितयों को भी नहीं बख़्शा है। अमेरिका पहुंचने पर खु़द उनके साथ भी ऐसा ही जि़ल्लतभरा व्यवहार किया गया था, जिसके खिलाफ़ उन्होंने वहीं से फौरन विरोध किया था और इस शर्मनाम व अपमान भरे व्यवहार पर अपना सख्त रोष दर्ज कराया था, जब कि बहुत से भारतीय जो इस दुव्र्यवहार के शिकार हुये कर्इ वर्षों बाद इसे उजागर किया।
श्री आज़म खाँ ने देवयानी को आने वाले लोकसभा चुनाव में रामपुर से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने का आफर देते हुये कहा कि देवयानी अगर चाहें तो अपनी नौकरी से इस्तीफ़ा देकर उनकेे चुनाव लड़ने के आफर को स्वीकर करें क्योंकि लोकसभा सदस्य के रूप में वह संसद में अमरीका के खि़ालाफ अपना पुरज़ोर विरोध दर्ज करा सकती हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in