Categorized | लखनऊ.

कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाये- प्रमुख सचिव

Posted on 17 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के खेल-कूद एवं युवा कल्याण मंत्री श्री नारद राय ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित युवा कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को संयुक्त प्रयासों से प्रदेश में गति दिये जाने की आवश्यकता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं का सर्वांगीण विकास सम्भव हो सके और उन्हें नवनिर्माण की मुख्य धारा से जोड़ने में सहायता मिले। श्री राय ने कहा कि आगामी 29 जनवरी, 2014 को पूरे उत्तर प्रदेश के नेहरू युवा केंद्रों के जिला युवा समन्वयकों एवं जिला कल्याण अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाये जिसे दोनों विभागों के कार्यक्रमों एवं अधिकारियों में आपसी समन्वय स्थापित हो सके।
श्री राय आज अपने विधानभवन सिथत कार्यालय कक्ष में नेहरू युवा केंद्र संगठन उत्तर प्रदेश मण्डल द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि युवाओं के सशकितकरण के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के विभागों को एकजुटता के साथ कार्य करना होगा।
खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री चन्द्र प्रकाश ने कहा कि कौशल विकास के प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ युवाओं को दिलाये जाने हेतु प्रदेश में कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण प्रदाता संस्थाओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास करें। उधोग विभाग के अपर निदेशक श्री एम0के0 कदम ने उधोग विभाग के माध्यम से संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। समिति के सदस्य परवेज अख्तर अंसारी ने ग्रामीण युवाओं के लिए स्थानीय संसाधानों की उपलब्धता के अनुसार स्वरोजगार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन का सुझाव दिया।
नेहरू युवा केंद्र उत्तर प्रदेश के मण्डल निदेशक श्री जे0पी0एस0 नेगी ने प्रदेश में नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के संचालन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में 30,000 युवा नेहरू युवा केंद्र से सम्बद्ध हैं तथा युवा मण्डलों का विवरण नेहरू युवा केंद्र संगठन की वेबसाइट पर उपलब्ध है। श्री नेगी ने युवा मण्डलों के प्रशिक्षण शुल्क में समानता रखने एवं युवा केंद्रों के जिला स्तरीय कार्यालयों के भवन निर्माण हेतु राज्य सरकार से नि:शुल्क भूमि की मांग का प्रस्ताव रखा, जिस पर समिति ने सर्वसम्मति से सहमति दी।
बैठक में राज्य स्तरीय बैंकिंग समिति के प्रतिनिधि, वन विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण, युवा कल्याण विभाग और उधोग विभाग के अतिरिक्त नेहरू युवा केंद्र संगठन उत्तर प्रदेश मण्डल के वरिष्ठ अधिकारी उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in