Categorized | लखनऊ.

अनुदानित मदरसों के प्रबंधकों व प्रधानाचायोर्ं का एक दिवसीय सम्मेलन 28 जनवरी को

Posted on 17 December 2013 by admin

प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा आगामी 28 जनवरी को अनुदानित मदरसों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचायोर्ं का एक दिवसीय सम्मेलन यहाँ इनिदरा गाँधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव होंगे, जबकि नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ इसकी अध्यक्षता करेंगे।
यह जानकारी देते हुये अल्पसंख्यक कल्याण निदेशक श्री अबरार अहमद ने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्य रूप से जिन विषयों पर विचार-विमर्श किया जायेगा, उनमें अल्पसंख्यक समुदाय के विकास व कल्याण के लिये प्रदेश व भारत सरकार की योजनाओं के सम्बन्ध में जागरुकता पैदा करना, उनकी शिक्षा के स्तर में सुधार व उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाना तथा अल्पसंख्यक समुदाय के विकास में मदरसा शिक्षा का योगदान शामिल हैं।
श्री अबरार अहमद ने बताया कि इस सम्मेलन में उ0प्र0 अरबी-फारसी मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व सदस्यगण, सभी मण्डलीय अल्पसंख्यक कल्याण उप निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व अन्य संबंधित लोग प्रतिभाग करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in