Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कासगंज में जिले के 12वीं पास 7587 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क लैपटाप वितरित किये।

Posted on 17 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कासगंज में जिले के 12वीं पास 7587 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क लैपटाप वितरित किये। इस मौके पर उन्होंने 130.48 करोड़ रुपए की लागत के 31 निर्माण कार्यों का शिलान्यास तथा 17.08 करोड़ रुपए की लागत के 11 निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित जिले की विकास पुसितका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने जैथरा निवासी सीमा सुरक्षा बल के शहीद जवान अनिल कुमार को श्रद्वांजलि देते हुये उनके परिवार को 20 लाख रुपए राज्य सरकार की ओर से मदद देने की घोषणा की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कासगंज जनपद स्थापना से सम्बंधित किसी भी कार्य में कोर्इ अड़चन नहीं आने दी जाएगी। सरकार की ओर से जितनी भी मदद की जरूरत होगी दी जाएगी।
श्री यादव ने कासगंज में सोरों रोड पर निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित लैपटाप वितरण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बधार्इ देतेे हुये कहा कि लैपटाप का पूर्ण सदुपयोग करें तथा कुछ अच्छा बनकर दिखायें। इस लैपटाप वितरण योजना से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और बुलंदियों पर पहुंचने के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव आयेगा।
मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में किये गये अधिकांश वायदे पूरे किये हैं। जनता का पैसा जनता पर ही खर्च किया जा रहा है। किसानों को समय से खाद, बीज तथा सिंचार्इ के लिये मुफ्त पानी देने एवं किसान दुर्घटना बीमा योजना की राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर देने का कार्य इस सरकार ने किया है। बेरोजगारी भत्ता, कन्या विधा धन सहित समाज के हर वर्ग के लिये लाभकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 108 समाजवादी एम्बुलेंस सेवा से गरीबों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करार्इ जा रही हैं। हमारी सरकार समाजवादी नीतियों के अनुसार कार्य कर रही है।
श्री यादव ने मंच के अलावा पण्डाल में भी जाकर छात्र-छात्राओं को लैपटाप वितरित किये तथा उनसे बातचीत की। मुख्यमंत्री ने मंच से कासगंज में बार्इपास रोड बनवाने, अल्लीपुर बरबारा व सहसवान के बीच गंगा पर पक्का पुल बनवाने, कासगंज में क्रीड़ा स्टेडियम का निर्माण कराने, जिले के 645 गांवों का विधुतीकरण कराने, पटियाली में अमीर खुसरो महोत्सव के लिये बजट आवंटित करने, नरदोली से वाया पटियाली दिल्ली रोडवेज बस चलवाने, कासगंज के राजकीय इण्टर कालेज का निर्माण कराने, गंजडुण्डवारा में रोडवेज बस शैल्टर का निर्माण कराने, मण्डी परिषद द्वारा संचालित योजना के तहत कासगंज में किसान बाजार बनवाने, भरगैन में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराने, विधुत पोल व नये तार लगवाने तथा ठकुरी नगला गंगा पार, सुन्नगढ़ी, टीका नगला एवं नगला गुलाबी सिढ़पुरा पर प्रसूता केन्द्र की स्थापना कराने की घोषणा की।
इस अवसर पर परिवहन राज्यमंत्री श्री मानपाल सिंह, सांसद बदायूं
श्री धर्मेन्द्र यादव, एमएलसी श्री रमेश यादव, पूर्व सांसद श्री देवेन्द्र सिंह यादव, विधायकों समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपसिथत थे।
ज्ञातव्य है कि लैपटाप वितरण का आज अंतिम कार्यक्रम था। नि:शुल्क लैपटाप वितरण योजना के तहत प्रदेश में लगभग 15 लाख लैपटाप 12वीं पास छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए। पूरे प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लाभार्थियों को लैपटाप प्रदान किए गए।
योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार ने राज्य के युवाओं से किया गया एक वादा पूरा किया। पारदर्शी व्यवस्था को अपनाकर एच.पी. कम्पनी को 15 लाख लैपटाप की आपूर्ति के निर्देश दिए गए। लैपटाप वितरण की सम्पूर्ण विश्व की सबसे बड़ी योजना के जरिए राज्य सरकार ने गरीब व किसान परिवारों के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में साधन सम्पन्न युवा के बराबर खड़ा होने का अवसर उपलब्ध कराया। लैपटाप को हिन्दी, अंगे्रजी तथा उदर्ू में संचालित करने की सुविधा उपलब्ध है।
लैपटाप से प्रदेश के दूर-दराज के इलाकों के छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से लाभ मिल रहा है। तकनीक के माध्यम से उन्हें दुनिया में हो रही प्रगति व विश्व के रहस्यों को जानने-समझने में आसानी हो रही है। लैपटाप वितरण से समाज के विभिन्न वर्गों के विधार्थियों के बीच ज्ञान एवं तकनीक के मामले में असमानता को कम करने में मदद मिली। इस योजना को लागू कर प्रदेश सरकार ने डिजीटल डिवाइड को खत्म करने का काम किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in