Categorized | राज्य

बौद्ध परिपथ के लिए जापान सहमत

Posted on 10 February 2010 by admin

लखनऊ - उत्तर प्रदेश में बौद्ध धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले बौद्ध परिपथनिर्माण के द्वितीय चरण के लिए जापान ने 680 करोड़ रपये मदद देने पर सहमति व्यक्त कर दी है। पर्यटन विभाग के सूत्नों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जापान बैंक आफ इन्टरनेशनल एसोसिएशन ने 680 करोड रूपए मदद देने पर सहमति जता दी एवम् प्रथम चरण में 396 करोड रपये का ओ.डी.ए. ऋण स्वीकृति किया गया है।

सूत्नों ने बताया कि इसके साथ ही राज्य सरकार ने देश और विदेश के पर्यटकों को अधिकाधिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए बौद्ध परिपथ में सडकों के चौड़ीकरण कुशीनगर और सारनाथ में लैंड स्केपिंग,कुशीनगर
में सीवरेज एवं पानी की व्यवस्था तथा कुशीनगर में ही विद्युत व्यवस्था ठीक रखने के लिए 77 करोड 48 लाख रपये व्यय किए।

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती,सारनाथ कुशीनगर आदि क्षेत्नों में बौद्धों के कई धार्मिक स्थल मौजूद हैं। वहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। इन पर्यटक स्थलों को जोडने के लिए 500 किमी से अधिक बौद्ध परिपथ का निर्माण किया गया है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in