Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के उधान एवं खाध प्रसंस्करण मंत्री श्री पारस नाथ यादव ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुये कहा

Posted on 14 December 2013 by admin

प्रदेश के उधान एवं खाध प्रसंस्करण मंत्री श्री पारस नाथ यादव ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुये कहा कि जनपदों में संचालित योजनाओं की संतोषजनक भौतिक एवं वित्तीय प्रगति प्राप्त न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवार्इ की जायेगी। किसानों को औधानिक योजनाओं का लाभ समय से मिले इसके लिये सभी अपनी जिम्मेदारी समझे तथा परस्पर समन्वय, निष्ठा एवं तत्परता से कार्यक्रमों का क्रियान्वयन सुनिशिचत करायें।
उधान मंत्री ने आज यहां विधान भवन सिथत कार्यालय कक्ष में आजमगढ, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, मिर्जापुर, चित्रकूटधाम, झांसी तथा इलाहाबाद मण्डल में संचालित विभागीय योजनाओं की बिन्दुवार गहन समीक्षा की। उन्होंने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों में तेजी लाकर अधूरे कार्यों को 25 दिसम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपदवार संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, नेशनल मिशन आन माइक्रोइरीगेशन, फलपटटी विकास योजना, गुणवत्तायुक्त पान उत्पादन, मनरेगा, हर्बल गार्डेन, लोहिया पर्यावरणीय उधान एवं पार्क की स्थापना, राजकीय पौधशालाओं के एन0एच0बी0 से एक्रीडिटेशन, नर्सरी में पौधरोपण, आलू बीज रोपण एवं खाध प्रसस्करण योनजाओं में निर्गत केन्द्रांश एवं राज्यांश की धनराशि को तत्काल व्यय कर यथा सिथत से मुख्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिये।

श्री यादव ने कहा कि योनजाओं में लाभार्थियों का चयन कर इसकी सूची क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को जरूर उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं की जानकारी हो अत: इनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। किसान गोषिठयां का आयोजन कर अधिक से अधिक उन्हें योजनाओं के प्रति प्रोत्साहित किया जाय और इस बात का ध्यान रखा जाय कि किसी भी किसान को एक ही योजना का बार-बार लाभ न मिले। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र में विशेष में उन्नतिशील औधानिक खेती को बढ़ावा दिया जाय तथा प्रगतिशील कृषकों को इससे लाभानिवत किया जाय। उन्होंने राजकीय पौधशालाओं को राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड से एक्रीडिटेशन कराने तथा नर्सरी में मांग के अनुरूप पौध उत्पादन करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव, उधान एवं खाध प्रसंस्करण सुश्री जूथिका पाटणकर, निदेशक श्री एस0पी0जोशी के साथ मुख्यालय के उच्चाधिकारी, मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारी उपसिथत थे। ़

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in