Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय रैलियों की श्रंृखला की 5वीं विजय शंखनाद रैली खजुरी राजा तालाब, वाराणसी में 20 दिसम्बर को होगी।

Posted on 14 December 2013 by admin

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय रैलियों की श्रंृखला की 5वीं विजय शंखनाद रैली खजुरी राजा तालाब, वाराणसी में 20 दिसम्बर को होगी।  रैली की सफलता के लिए व्यापक जनसम्पर्क जारी है। चार राज्यों के विधानसभा परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता पर मोहर लगार्इ है। परिणाम स्वरूप सपा बसपा और कांग्रेस को अवसाद में पहुंचा दिया है। केन्द्र व प्रदेश सरकार भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए साजिश कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन ने कहा कि रैली के सफल आयोजन के लिए पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से जनसम्पर्क में लगे हुए है। काशी रैली की व्यवस्था के लिए रैली प्रभारी प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र सिंह चौहान रैली संयोजक क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य दिन रात एक करके लगे हुए है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने कहा कि रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह जी गाजीपुर, चन्दौली, जौनपुर एवं स्वतंत्र देव सिंह भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर, रामनाथ कोविन्द सुल्तानपुर, अमेठी का दौरा कर रैली में बड़ी जनभागीदारी सुनिशिचत कर रहे है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध सांस्कृतिक नगरी मे रैली को लेकर व्यापक उत्साह है। समाज के प्रबुद्ध वर्ग से लेकर अधिवक्ता, शिक्षाविद, शिक्षक, कर्मचारीगण, बुनकर, कारीगर, अल्पसंख्यक, ग्रामीण और शहरी युवा खुदरा व्यापारी, चायविक्रेता, विधार्थियों में व्यापक समर्थन मिल रहा है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 मोहन ने बताया कि काशी क्षेत्र के सभी जिला मीडिया प्रभारियों की बैठक 16 दिसम्बर को होगी जिसमें प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्र मोहन एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ला रहेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in