Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने कुशीनगर में मैत्रेय परियोजना का शिलान्यास किया

Posted on 14 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कुशीनगर में महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली में मैत्रेय परियोजना का आज शिलान्यास करते हुए कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक सिथति में परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार विकास के मामले में किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं करती। केन्द्र सरकार सहित जिस किसी ने भी प्रदेश में कोर्इ परियोजना लगाने का आग्रह किया, उसे राज्य सरकार द्वारा जमीन सहित हर सम्भव मदद उपलब्ध करार्इ गर्इ।
श्री यादव ने जनपद रायबरेली में स्थापित होने वाले एम्स की चर्चा करते हुए कहा कि पिछली राज्य सरकार ने इस परियोजना के लिए केन्æ सरकार को पांच वर्ष परेशान किया, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध करा दी। इस प्रकार जनपद अमेठी एवं अन्य केन्द्रीय मंत्रियों से सम्बनिधत जनपदों में उनके द्वारा स्थापित की जाने वाली परियोजनाओं के लिए भी राज्य सरकार ने भूमि उपलब्ध करार्इ है। उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश सरकार अपने कार्यक्रमों एवं योजनाओं के माध्यम से राज्य में खुशहाली लाने का प्रयास कर रही है, वहीं केन्द्र सरकार सहित अन्य संस्थाओं द्वारा लार्इ जा रही परियोजनाओं के लिए मदद भी उपलब्ध करा रही है। वर्तमान सरकार द्वारा कार्यभार ग्र्रहण किए जाने के बाद से लगातार प्रयास किया जा रहा है कि प्रदेश की बेहतरी के लिए जो भी परियोजनाएं आ रहीं हैं, उन्हें पूरा सहयोग प्रदान किया जाए।
मुख्यमंत्री ने मैत्रेय परियोजना की चर्चा करते हुए कहा कि इस परियोजना को लेकर परियोजना के ट्रस्ट के पदाधिकारीगण पूर्व राज्य सरकार के असहयोग के कारण काफी नाराज थे और इस परियोजना को बंद करने का पत्र भी दे चुके थे। वर्तमान सरकार ने सत्ता में आते ही इस परियोजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया, जिसके परिणामस्वरूप आज यह शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमारे यहां अनेक भाषा, धर्म व जातियां हैं। इसके बावजूद हम मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से जहां स्थानीय लोगों को शिक्षा एवं चिकित्सा की सुविधा मिलेगी, वहीं सामाजिक भार्इचारा भी बढ़ेगा।
श्री यादव ने मैत्रेय परियोजना से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा जताया कि इस परियोजना पर जल्द ही कार्य शुरु हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार इस परियोजना को पूरा कराने में सहयोग देगी और किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। राज्य में पर्यटन की अपार सम्भावनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश राम, कृष्ण और बुद्ध की धरती है। दुनिया के तमाम देशों से पर्यटक यहां आते हैं। आगरा सिथत ताजमहल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रेम की ऐसी बेमिसाल इमारत दुनिया में और कहीं नहीं है।
मुख्यमंत्री ने मैत्रेय परियोजना को आर्थिक एवं सामाजिक समानता के लिए जरूरी परियोजना बताते हुए उन किसानों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध करार्इ। उन्होंने कहा कि हमने शुरू से फैसला किया था कि किसानों को बिना नाराज किए, उन्हें जमीन का कीमत देकर परियोजना को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों को समझा-बुझाकर परियोजना के लिए जमीन देने हेतु तैयार किया।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी कथनी एवं करनी में भेद नहीं रखते। राज्य सरकार ऐसी अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है, जिसका सीधा लाभ प्रदेश के किसानों, गरीबों एवं आम जनता को मिल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा चलार्इ जा रही विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से प्रदेश सरकार जनता का पैसा जनता को लौटा रही है।
होमगार्डस मंत्री श्री ब्रह्रााशंकर त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि इस परियोजना पर सन 2000 से चर्चा चल रही है, लेकिन मुख्यमंत्री के प्रयासों के फलस्वरूप आज इसका शिलान्यास संभव हो सका। पर्यटन मंत्री श्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी सत्ता में आर्इ थी, तो प्रदेश की सिथतियां नाजुक थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व के फलस्वरूप लगातार प्रयास करने के कारण आज उत्तर प्रदेश पुन: प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अरुणा कुमारी कोरी ने कार्यक्रम में उपसिथत लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों के फलस्वरूप यह महत्वाकांक्षी परियोजना उत्तर प्रदेश में मूर्त रूप लेने जा रही है। मैत्रेय परियोजना से यहां देश-विदेश के पर्यटकों एवं बौद्ध धर्म के अनुयायियों का आवागमन बढ़ेगा, जिससे क्षेत्र तथा लोगों का आर्थिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लिए 202 एकड़ भूमि जिलाधिकारी को प्राप्त हो चुकी है। इस परियोजना पर लगभग 400 करोड़ रुपए व्यय होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों से अधिग्रहीत की गर्इ भूमि के सापेक्ष लगभग 64 करोड़ रुपए किसानों को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
इस मौके पर बौद्ध धर्मगुरु रिनपोछे लामा जोपा ने परियोजना को मदद देने तथा आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा एवं शिक्षा की व्यवस्था होगी। विधायक श्री राधेश्याम सिंह, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामअवध यादव तथा मैत्रेय परियोजना की गवर्निंग बाडी एवं ट्रस्ट के सदस्य श्री संजीव चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर कारागार मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री श्री वसीम अहमद, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष
श्री रामआसरे विश्वकर्मा सहित अनेक विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपसिथत थे।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्यमंत्री ने मैत्रेय बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने डाक विभाग के स्पेशल कवर का लोकार्पण एवं अनावरण भी किया।
ज्ञातव्य है कि मैत्रेय परियोजना का वित्त पोषण एफ0पी0एम0टी0 (फाउण्डेशन फार प्रिजर्वेशन आफ महायान ट्रेडिशन) कर रही है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in