Categorized | लखनऊ.

उ0प्र0 शिया सेंट्रल वक्फ़ बोर्ड के सामान्य निर्वाचन हेतु तिथियाँ घोषित

Posted on 13 December 2013 by admin

प्रदेश के नगर विकास, अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने आज यहां बताया कि वक्फ अधिनियम, 1995 के तहत उत्तर प्रदेश शिया सेन्ट्रल वक़्फ बोर्ड के गठन हेतु विभिन्न श्रेणियों के लिये सामान्य निर्वाचन की तिथियां प्रदेश शासन द्वारा अधिसूचित कर दी गयी हैं। यह निर्वाचन उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ़ बोर्ड और उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ़ बोर्ड निर्वाचन का संचालन नियमावली-1997 के अनुसार कराया जायेगा।
श्री आज़म खाँ ने बताया कि इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इस अधिसूचना के अनुसार इस सामान्य निर्वाचन के जरिये उत्तर प्रदेश राज्य से शिया समुदाय के दो सांसद, प्रदेश के शिया समुदाय के दो विधान मण्डल सदस्य, उत्तर प्रदेश के शिया समुदाय के दो राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य तथा प्रतिवर्ष एक लाख रुपये या इससे अधिक की आय वाले वक़्फ के दो मुतवलिलयों को चुना जायेगा।
अधिसूचित निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार आगामी 19 दिसम्बर को पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 02:00 बजे के बीच निर्वाचन अधिकारीसहायक निर्वाचन अधिकारी को नाम-निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये जायेंगे। आगामी 19 दिसम्बर को ही अपराहन 03:00 बजे से अपराहन 04:30 बजे के बीच प्रस्तुत नाम-निर्देश पत्रों की संवीक्षा की जायेगी। आगामी 19 दिसम्बर को ही अपराहन 04:30 बजे से 06:00 बजे के मध्य नाम-निर्देशन पत्रों की वापसी होगी। यदि आवश्यक हुआ तो आगामी 20 दिसम्बर को पूर्वाहन 09:00 बजे से अपराहन 01:00 बजे के मध्य मतदान सम्पन्न कराया जायेगा। निर्वाचन अधिकारी द्वारा आगामी 20 दिसम्बर को ही अपराहन 03:00 बजे से 04:30 बजे के बीच मतोें की गणना की जायेगी और उसी दिन सायं 05:00 बजे परिणामों की घोषणा की जायेगी।
इस सामान्य निर्वाचन से संबंधित सभी प्रक्रियाएं यहां इनिदरा भवन सिथत कक्ष संख्या-817 में सम्पन्न होंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in