Categorized | लखनऊ.

आम आदमी चेतना यात्रा

Posted on 13 December 2013 by admin

आज दिनांक 12.12.13 को दोपहर 01 बजे से कृष्णा नगर पुलिस थना- आलमबाग से बी0बी0डी0 यूनिवर्सिटी तक आम आदमी चेतना यात्रा का आयोजन ”आप लखनऊ द्वारा किया गया है। आज इस यात्रा में लोगों का जोश देखते बन रहा था।  यात्रा के दौरान जगह-जगह लोग जुड़ते रहे और लोगों की संख्या 500 से अधिक हो गयी। इसकी वजह साफ है कि 28 नवम्बर को जैसे-जैसे चुनाव परिणाम आते गये पूरे देश में एक नर्इ चेतना का संचार हुआ। 04 नवम्बर के दिल्ली विधान सभा चुनाव में आप को मिले जन समर्थन से स्पष्ट हो गया कि आने वाला समय आप का ही है। चुनाव तो दिल्ली मेंं था लेकिन उसका असर पूरे देश में दिखार्इ दिया। पूरे देश से मिले रहे अपार जन समर्थन से स्पष्ट हो चुका है आप एक राष्ट्रीय राजनैतिक विकल्प देने की सिथति में है। अब जब कि आप के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविन्द केजरीवाल ने निश्चय किया है कि 2014 में होने वाले लोक सभा चुनाव पार्टी पूरे देश में अपना प्रत्याशी उतारेगी ऐसी सिथति में आप लखनऊ की 15 सदस्यीय जिला इकार्इ ने नये सिरे से तैयारी करने का निर्णय लिया है। आज इसकी शुरूआत आम आदमी चेतना रैली हुर्इ।
रैली क    ी शुरूवात कृष्णानगर (पुलिस स्टेशन) से होकर मवर्इया, एवरेडी क्रासिंग, चौक, घण्टाघर, रूमी गेट, डालीगंज बि्रज, आर्इ0टी0 कालेज, कपूरथला, गोल मार्केट, निशातगंज, लेखराज मार्केट, इनिदरा नगर, एबीसी मुंशी पुलिया, पालीटेकिनक से होते हुए बीबीडी यूनिवर्सिटी तक का सफर तय किया। लखनऊ में पहली बार आप ने एक बड़ी चेतना यात्रा निकाल कर  लोक सभा चुनाव की तैयारी का आगाज किया।
चेतना यात्रा में भाग लेने वालों में प्रमुख रूप से अवध जोन की संयोजक अरूणा सिंह, जिला संयोजक अनमोल, सचिव विशाल सिंह, पावन, व डा0 पवन चतुर्वेदी, गोल्डी, डा0 प्रमोद राय, कौशल, महावीर, रूबील, अंजली लाल, राजेश, गौतम भारती, राकेश, मनेाज तिवारी, आर0 के0 नायक, पुरूषोत्म शुक्ला, इफितकार अहमद, मोहित टन्डन, मुनीष शुक्ला, अनुज पाठक सहित अन्य ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in