Categorized | लखनऊ.

सूचना निदेशक द्वारा विभागीय अधिकारियोंकर्मचारियों को ‘मानवाधिकार शपथ दिलार्इ गर्इ

Posted on 11 December 2013 by admin

”अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आज पूर्वान्ह 11:00 बजे सूचना निदेशालय के प्रांगण में सूचना निदेशक श्री प्रभात मित्तल द्वारा विभागीय अधिकारियोंकर्मचारियों को मानवाधिकार शपथ दिलार्इ गर्इ।
श्री मित्तल ने इस अवसर पर भारतीय संविधान एवं विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय अनुबन्धों द्वारा भारत में अंगीकृत एवं लागू समस्त मानवाधिकार के संरक्षण के प्रति सत्यनिष्ठ एवं वफादार रहने, मानवाधिकारों की सुरक्षा हेतु अपने कर्तव्यों का पालन करने, पक्षपात रहित होकर मानवाधिकार का सम्मान करने एवं सभी के आत्म-सम्मान का आदर करने, शब्दों, दस्तावेजों या विचारों द्वारा परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से किसी के मानवाधिकार का उल्लंघन न करने तथा मानवाधिकार के विकास एंव सुरक्षा हेतु सदैव कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलार्इ।
ज्ञातव्य है कि प्रत्येक वर्ष 10 दिसम्बर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। समाज के विभिन्न वर्गों में मानवाधिकार के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उददेश्य से प्रदेश शासन द्वारा समस्त सरकारी विभागोंनिगमोंफेडरेशनोंउपक्रमोंशैक्षिक संस्थाओं आदि में कार्यरत समस्त अधिकारियोंकर्मचारियों को ”मानवाधिकार शपथ  दिलाये जाने का निर्णय लिया गया था।
शपथ दिलाये जाने के अवसर पर अपर निदेशक सूचना, डा0 अनिल कुमार के साथ ही समस्त विभागीय संयुक्त निदेशकउप निदेशकसहायक निदेशकसूचना अधिकारी तथा अन्य अधिकारीकर्मचारी उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in