Categorized | लखनऊ.

अवस्थापना एवं औधोगिक विकास आयुक्त श्री आलोक रंजन ने मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण

Posted on 11 December 2013 by admin

अवस्थापना एवं औधोगिक विकास आयुक्त श्री आलोक रंजन ने मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण द्वारा बरसाना में रोपवे बनाने के लिए प्रस्तुत प्रस्ताव पर अपनी सहमति व्यक्त की है। श्री रंजन आज लाल बहादुर शास्त्री भवन सिथत अपने सभागार में पी0पी0पी0 मोड आधारित विश्व स्तरीय पैसेन्जर रोपवेज बनाये जाने के सम्बन्ध में आहूत बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस कार्य हेतु उन्होने स्पेशल परपज व्हीकल (एस0पी0वी0) बनाये जाने के भी निर्देश दिए, जिसमें जिलाधिकारी, आर0टी0ओ0, डी0एफ0ओ0, डी0एच0ओ0 आदि को सदस्य नामित किए जाने का निर्णय लिया गया।
श्री रंजन ने कहा कि चित्रकूट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवांगना घाटी सिथत लक्ष्मण के स्थान पर लक्ष्मण पहाड़ी (चित्रकूट) पर रोपवे बनाया जाना वित्तीय उपाशय की दृषिट से उचित है। ज्ञातव्य है कि इस स्थल पर लक्ष्मण जी ने श्री राम-सीता जी की सुरक्षा में 12 वर्ष व्यतीत किये थे। उन्होने इस परियोजना का संचालन उ0प्र0 राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किये जाने के निर्देश दिए। श्री रंजन ने अष्टभुजा-कालीखोह (विंध्याचल-मिर्जापुर) में भी दो रोपवे बनाये जाने के निर्देश दिए।
अवस्थापना एवं औधोगिक विकास आयुक्त श्री रंजन ने रोपवे निर्माण स्थलों पर संबंधित विभाग यथा-जिलाधिकारी, वन विभाग के अधिकारी उधान विभाग के अधिकारी भूमि प्राप्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही तेजी से सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। श्री रंजन द्वारा रोपवे निर्माण हेतु भूमि को सम्बनिधत विभागों को स्थानान्तरित करने हेतु उच्च स्तर पर प्रशासनिक अनुमोदन प्राप्त करने के निर्देश दिए गये। उन्होने कहा कि इस कार्य के त्वरित क्रियान्वयन हेतु आर0एफ0क्यू0 (अर्हता अनुरोध)  आर0एफ0पी0 (प्रस्ताव अनुरोध) प्रक्रिया शीघ्र सम्पन्न कराया जाये। उन्होने आर0एफ0क्यू0 एक सप्ताह में तथा तत्पश्चात आर0एफ0पी0 21 दिन में जारी करने के निर्देश दिए। इस कार्य हेतु बिड मूल्यांकन समिति (बी0र्इ0सी0) को अनुमोदन प्राप्त किए जाने के भी निर्देश दिए गये।
बैठक में प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औधोगिक विकास श्री एस0पी0 सिंह, सचिव पर्यटन श्री संजीव सरन, विशेष सचिव पर्यटन श्रीमती अर्पणा यू0 एवं संयुक्त निदेशक पर्यटन श्री आर0एस0 यादव उपसिथत थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in