सांप्रदायिक हिंसा रोकथाम विधेयक पर प्रधानमंत्री का बयान

Posted on 07 December 2013 by admin

राजधानी दिल्ली में एचटी लीडरशिप समिट में सांप्रदायिक हिंसा रोकथाम विधेयक से जुड़े प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहाए श्यह वोट हासिल करने का तिकड़म नहीं है। मेरा मानना है कि पिछले पाँच से छह वर्ष में हम देश के किसी न किसी हिस्से में सांप्रदायिक हिंसा का सामना कर रहे हैं और हमारा प्रयास यह रहा है कि ऐसा वातावरण तैयार किया जाएए जिसमें जहां तक संभव हो सके कानून.व्यवस्था से जुड़े मानवीय तरीके से काम कर सकें। अगर दंगों की रोकथाम नहीं की जा सकती है तो दंगा पीडितों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिेए। अतः यहां दो बड़े सिद्धांत हैं जो इस बात पर जोर देते हैं कि सांप्रदायिक हिंसा रोकथाम विधेयक का क्या उद्देश्य है। मेरा मानना है कि यह ऐसा विधेयक है जिसका समय आ चुका है। मुजफ्फरनगर और देश के अन्य हिस्सों में जो कुछ हुआ वह इस बात की याद दिलाता है कि एक देश होने के नाते हम देश के सभी नागरिकों की रक्षा करने में अपनी क्षमता पर गर्व कर सकते हैंए लेकिन फिर भी कई बार ऐसा समय आया है जहां त्रुटियां हुई हैं। अगर यह विधेयक संसद में पारित हो जाता है तो इन त्रुटियों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगीश्।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in