Categorized | लखनऊ.

पी0सी0एफ0 सभापति द्वारा विभागीय कार्यों की समीक्षा कार्य में लापरवाही करने वाले कार्मिक दणिडत होंगे

Posted on 05 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन (पी0सी0एफ0) के सभापति श्री आदित्य यादव ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों के लिए उत्तम कोटि का बीज मिलना चाहिए। कहीं पर भी खराब बीज की शिकायत आने पर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों को निर्धारित दरों पर रासायनिक खाद उपलब्ध होना चाहिए।
श्री यादव आज यहां पी0सी0एफ0 मुख्यालय, लखनऊ में विभागीय अधिकारियों के साथ मासिक प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का उददेश्य है कि किसानों को उत्तम कोटी का बीज एवं  समय से खाद मिले जिससे किसानों को कोर्इ कठिनार्इ न हो तथा वह अधिक से अधिक अनाज का उत्पादन कर सके। उन्होंने कहा इस कार्य में लापरवाही वरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
श्री यादव ने प्रबन्ध निदेशक पी0सी0एफ0 को निर्देशित किया कि वह खाद एवं बीज के उपलब्धता की नियमित समीक्षा करें तथा सुनिशिचत करे कि किसानों से पी0सी0एफ0 के अधिकारी नियमित सम्पर्क में रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल मेें पी0सी0एफ0 का कार्य बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जो कार्य में लापरवाही तथा अपने कार्यों में रूचि नहीं ले रहे हैं, उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाय।
श्री यादव ने कहा कि इफको के सहयोग से पी0सी0एफ0 के सभी कार्यालयों को कम्प्यूटरीकृत किया जायेगा। इससे विभागीय कार्य प्रणाली में गति आयेगी तथा किसानों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्मिकों की पदोन्नतियां समय से किया जाय तथा जांच सम्बन्धी जो प्रकरण लमिबत हों उसका शीघ्र निस्तारण किया जाय। उन्होंने कार्मिकों के ए0सी0पी0 के प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर पी0सी0एफ0 के प्रबन्ध निदेशक श्री आर0पी0 गोस्वामी, जी0एम0 कृषि निवेश, श्री रविन्द्र सिंह, जी0एम0 स्थापना एवं चीनी, श्री अशोक कुमार सहित मुख्यालय एवं फील्ड स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in