Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने आज दोपहर में सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय

Posted on 05 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने आज दोपहर में सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय (ए0आर0टी0ओ0) महानगर, लखनऊ  तथा कैसरबाग बस स्टेशन का आकसिमक निरीक्षण कर वहां के हालात का जायज़ा लिया।
कैसरबाग बस स्टेशन के निरीक्षण के दौरान चारों तरफ फैली गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुये परिवहन मंत्री ने सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक को सचेत करते हुए निर्देश दिये कि बस स्टेशन की साफ-सफार्इ तथा यात्री सुविधा पर विशेष ध्यान दें। बस स्टेशन के अन्दर कमरों में भी गंदगी फैली हुर्इ थी। उन्होंने ए0सी0 प्रतीक्षालय तथा फूड प्लाजा का भी निरीक्षण किया। आर्इ0आर0सी0टी0सी0 द्वारा संचालित फूड प्लाजा में व्यवस्था ठीक पायी गयी। उन्होंने फूड प्लाजा में खाध पदार्थों की रेट लिस्ट को हिन्दी में भी प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। स्टेशन पर संचालित अन्य स्टालों पर निरीक्षण के दौरान एक स्टाल पर पानी का बोतल 18 रुपये पर मिल रहा था जबकि दूसरे स्टाल पर 15 रुपये का। मंत्री के निरीक्षण की भनक मिलते ही एक दूसरे स्टाल पर उसी ब्रान्ड के बोतल के पानी का दाम 12 रुपये हो गया। परिवहन मंत्री ने यात्रियों को मनमाने रेट पर खाध वस्तुओं को बेचे जाने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुये स्टेशन प्रबन्धक को चेतावनी देते हुये संबंधित स्टाल के लाइसेंस को निरस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्टालों पर खाध पदार्थों के दाम की रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान चालक एवं परिचालकों ने परिवहन मंत्री से शिकायत की कि यहां बस स्टेशन पर उनके रात्रि विश्राम के लिए कोर्इ कमरा नहीं है जबकि रात में उनके पास कैश भी रहता है। यहां फर्श पर रात गुजारनी पड़ती है। परिवहन मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्दी ही उनके लिए एक कक्ष की व्यवस्था की जायेगी।
परिवहन मंत्री ने परिवहन निगम मुख्यालय आकर बैठक में प्रबन्ध निदेशक को निर्देश दिये कि कैसरबाग बस स्टेशन पर सफार्इ के लिए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध आवश्यक कार्रवार्इ करें तथा साथ ही सफार्इ व्यवस्था का ठेका लेने वाले का ठेका निरस्त करने के निर्देश दिये। उन्होंने कैसरबाग स्टेशन पर चालकों एवं परिचालकों के रात्रि विश्राम के लिए व्यवस्था सुनिशिचत कराने के निर्देश दिये।
इससे पहले परिवहन मंत्री ने ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय महानगर का निरीक्षण किया। वहां अचानक परिवहन मंत्री को देखकर दलाल फरार हो गये। परिवहन मंत्री ने वहां ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आये लोगों से अधिक फीस लेने के बारे में जानकारी प्राप्त की लेकिन किसी भी व्यकित ने अधिक फीस लिये जाने के संबंध में शिकायत नहीं की। परिवहन मंत्री ने कार्यालय की सफार्इ व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in