Categorized | लखनऊ.

सोलर पम्पों को बढ़ावा दिया जायेगा

Posted on 05 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश में बिना बिजली के सिंचार्इ के लिए, सोलर पम्पों को बढ़ावा दिया जायेगा। किसानों द्वारा इसकी लगातार मांग देखते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की 75 वर्ष की आयु होने पर प्रदेश में कृषि मंत्री श्री आनन्द सिंह ने 7500 सोलर पम्प लगाने की इच्छा व्यक्त करते हुये बताया कि इसके लिए व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनपद में 100 सोलर पम्प लगाये श्री आनन्द सिंह ने बताया कि रबी की गोष्ठी में आजमगढ़, गोरखपुर एवं बस्ती जनपदों में सोलर पम्प की मांग संबंधित कमिश्नर द्वारा रखी गर्इ। उन्होंने कहा कि जनपद पीलीभीत में सोलर पम्प लगाने का लक्ष्य पूरा किया गया है। उन्होंने बताया कि सोलर पम्प के बारे में जनपदों में कृषक उप कृषिनिदेशक से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ज्ञात हों कि सोलर पम्प दो तरह के हैं जिन पर किसानों को सबिसडी दी जाती है। 1800 वाट दो एच0पी0 इस तरह के सोलर पम्प पर 75 प्रतिशत सबिसडी है, जिसमें 30 प्रतिशत भारत सरकार से नेडा के माध्यम से एवं 45 प्रतिशत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आर0के0वी0आर्इ0) के माध्यम से दी जाती है। 5000 वाट 5 एच0पी0 के सोलर पम्प पर 50 प्रतिशत की सबिसडी जिसमें 30 प्रतिशत भारत सरकार एवं 20 प्रतिशत आर0के0वी0वार्इ0 से दी जाती है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in