Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा

Posted on 05 December 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि केन्द्रीय इस्पातमंत्री को मुंह की गंभीर बीमारी है। कुछ न कुछ सही गलत उन्हें बोलना ही रहता है। बड़बोलापन उनकी आदत है। शायद वे भी नहीं जानते है कि वे कब क्या बोल रहे है। समाजवादी पार्टी में ही उन्हें पद, सम्मान मिला और उनकी हैसियत बनी। जिन श्री मुलायम सिंह यादव ने उनकेा छोटे भार्इ की तरह स्नेह दिया उनके उपकार का बदला वे अब अपनी कृतघ्नता से दे रहे हैं।
राजनीति की दुनिया का हर जानकार जानता है कि श्री मुलायम सिंह यादव सांप्रदायिकता के कटटर विरोधी है। समाजवादी पार्टी ने फिरकापरस्त ताकतों की हमेशा खिलाफत की है। आज केन्द्र में जिस यूपीए सरकार में इस्पात मंत्री बने हुए हैं उसके कर्णधारों को इस बात के लिए श्री मुलायम सिंह यादव का शुक्रगुजार होना चाहिए कि उनके प्रबल प्रतिरोध के चलते ही भाजपा-एनडीए दिल्ली में सत्ता पर काबिज नहीं हो सकी। इसलिए केन्द्रीय मंत्री का समाजवादी पार्टी पर आरोप झूठ के पिटारे के अलावा कुछ नहीं है।
उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की समस्या के समाधान में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने जिस राजनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया वह सराहनीय है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चीनी मिलें चलने लगी है। किसानों का गन्ना खत्म होने तक पेरार्इ चालू रहेगी। चीनी मिल मालिक किसानों को पिछले पेरार्इ सत्र के बराबर गन्ने का समर्थन मूल्य देने को तैयार हो गए हैं। सरकार ने उनकी समस्याओं को समझकर उनका निदान कर दिया है और किसानों के हितो पर आंच नहीं आने दी हैं।
केन्द्रीय इस्पातमंत्री यह कहते है कि उनकी जानकारी में श्री मुलायम सिंह यादव गरीबों की लड़ार्इ लड़ते रहे हैं तो फिर अनर्गल आरोप लगाने से बाज क्यों नहीं आते हैं। श्री मुलायम सिंह यादव गांव-गरीब के हिमायती रहे हैं और पिछड़ों, मुसलमानों तथा नौजवानों के हितों की लड़ार्इ लड़ते रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री का किसानों के लिए आंसू बहाना बेवजह है क्योंकि न तो उनका और नहीं उनकी वर्तमान पार्टी कांग्रेस का किसानों से कुछ लेना देना रहा है। सच तो यह है कि कांग्रेस की कुनीतियों के चलते ही आज किसान बदहाल है। कांग्रेस पार्टी पंूजीघरानों की पक्षधर है, यह बात बेनी बाबू को अच्छी तरह जान लेना चाहिए। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की पार्टी है जो अगड़ों-पिछड़ों के बीच सामंजस्य बनाकर चलती है।
यूपीए सरकार में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस और रालोद के केन्द्रीय मंत्रियों ने कभी राज्य के हित में बात नहीं की। प्रदेश के विकास की योजनाओं के लिए मदद नहीं दिलार्इ। वे केवल राज्य में सड़क पर कांटें ही बिछाते रहे है। जबकि श्री अखिलेश यादव दिनरात प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए लगे हुए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in