Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जौनपुर में मेडिकल कालेज खोलने की स्वीकृति प्रदान की गर्इ है,

Posted on 05 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जौनपुर में मेडिकल कालेज खोलने की स्वीकृति प्रदान की गर्इ है, जिसमें गरीबों के इलाज के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की तर्ज पर केन्द्रीय सरकार से धनराशि की मांग की गर्इ है, जिससे सहकारी बैंकों की सिथति में सुधार होगा। उन्होेंने कहा कि समाजवादी सरकार पूर्ववर्ती सरकार द्वारा प्रदेश में लार्इ गर्इ खराब सिथति को पटरी पर लाने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री आज जौनपुर में भूमि विकास एवं जल संसाधन राज्यमंत्री
श्री जगदीश सोनकर के यहां आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि चीनी मिलों को 280 रुपए प्रति कुन्तल की दर से गन्ना क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की गर्इ है। साथ ही, मेरठ की चीनी मिल को प्रदेश सरकार ने 10 करोड़ रुपए की लागत से चालू करा दिया है।
श्री यादव ने कहा कि मुजफ्फरनगर व आस-पास के जनपदों में हुर्इ साम्प्रदायिक हिंसा के घायलों को रानी लक्ष्मीबार्इ पेंशन योजना से लाभानिवत किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंंने कहा कि 05 लाख रुपए प्रति परिवार की दर से मकान बनाने के लिए शीघ्र ही धन उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके लिए 90 करोड़ रुपए की व्यवस्था की जा चुकी है। उन्हांेंने आश्वासन दिया कि ट्रैफिक जाम समस्या से निजात दिलाने के लिए कलीचाबाद में गोमती नदी पर एक और पुल की मांग को विचार-विमर्श कर पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री पारस नाथ यादव, राज्यमंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in