Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने कहा

Posted on 05 December 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री जावेद उस्मानी ने कहा कि कौशल विकास मिशन योजना के अन्तर्गत आगामी वित्तीय वर्ष 2014-15 में 14 से 35 आयुवर्ग के लगभग 5.92 लाख बेरोजगार युवकों को रोजगारपरक नि:शुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2015-16 में आठ लाख, 2016-17 में 9.26 लाख अर्थात कुल 23.18 लाख बेरोजगार नवयुवकों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगार नवयुवकों एवं युवतियों को विकल्प के अनुसार रोजगार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आनलाइन आवेदनपंजीकरण कराने की सुविधा उपलब्ध करार्इ जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2014 के पहली, दूसरी एवं तीसरी जनवरी को ग्राम सभाओं की बैठकें आयोजित कराकर रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने के कार्यक्रम की व्यापक जानकारी उपलब्ध करार्इ जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि हर हुनरमंद नौजवान को रोजगार योग्य बनाया जाए। उन्होंने कहा कि रोजगार योग्य बनाने हेतु प्रशिक्षण की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु आगामी 1 जनवरी से डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत की जाए, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार युवक रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु हेल्पलाइन की व्यवस्था की जाए ताकि नवयुवक आवश्यकतानुसार किसी भी समय जानकारी प्राप्त कर सकें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन सिथत अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में कौशल विकास मिशन के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रमों हेतु जागरूकता अभियान की रूपरेखा की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन योजना के अन्तर्गत ग्राम विकास विभाग को एक लाख पचास हजार, श्रम विभाग को 10 हजार, नगर विकास को 30 हजार, व्यावसायिक शिक्षा को 25 हजार, युवा कल्याण को 20 हजार, अल्पसंख्यक कल्याण को 20 हजार, बाल विकास (आंगनबाड़ी) को 50 हजार अर्थात कुल तीन लाख पांच हजार युवक एवं युवतियों का पंजीकरण प्रारम्भ माह में अवश्य कराना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 27 और 31 दिसम्बर के मध्य समस्त जिलाधिकारी जनपद एवं तहसील स्तर पर बैठक कर रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कराने हेतु तैयारियों की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि रोजगारपरक नि:शुल्क प्रशिक्षण दिलाये जाने का व्यापक प्रचार-प्रसार-बसों, सिनेमाघरों, होर्डिंग, समाचार पत्रों, टेलीविजन, रेडियो, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि के माध्यम से कराया जाए, ताकि लोगों को उनकी रुचि के अनुसार रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in