Categorized | लखनऊ.

60वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह (14 से 20 नवम्बर) के अवसर पर कृषि सहकारी प्रशिक्षण संस्थान

Posted on 15 November 2013 by admin

60वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह (14 से 20 नवम्बर) के अवसर पर कृषि सहकारी प्रशिक्षण संस्थान इनिदरा नगर लखनऊ के सभाकक्ष में त्रिस्तरीय सहकारी साख व्यवस्था की शीर्ष संस्था उ0प्र0 कोआपरेटिव बैंक द्वारा ”कोआपरेटिव गवर्नेन्स, लीडरशिप एण्ड रिफाम्र्स विषय पर गोष्ठी आयोजित की गयी। उदारीकरण के परिवेश में सहकारिता के नेतृत्व, गवर्नेन्स एवं आर्थिक सुधार के परिपे्रक्ष्य में राज्य सरकार एवं नाबार्ड द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रबन्ध तंत्र, मानव संसाधन विकास एवं सेवा के क्षेत्र में अपनाये जा रहे उत्कृष्टतम प्रदर्शन के अनुरूप सहकारी बैंकों में भी अनेक कदम उठाये गये हैं। बैंकों को सी.बी.एस. प्रणाली से आच्छादित किया जा चुका है जिसके फलस्वरूप र्इ-पेमेन्ट के माध्यम से ग्राहकों के खाते में धनराशि के्रडिट किये जाने की सुविधा उपलब्ध है साथ ही आर.टी.जी.एस.एन.र्इ.एफ.टी. की सुविधा भी सहकारी बैंकों में उपलब्ध है। उ0प्र0 को-आपरेटिव बैंक के सभापति श्री फतेह बहादुर सिंह, संचालक श्री सरनाम सिंह एवं श्री सुरेश पाल सिंह तथा सहकारिता के सेवानिवृत्त अपर निबन्धक श्री सी0पी0 शुक्ला, श्री आर0के0 अग्रवाल, श्री सी0एम0 सिंह, श्री बी0डी0 श्रीवास्तव, श्री एम0के0 द्विवेदी, श्री सी0पी0 पाठक एवं इफको के जोनल मैनेजर श्री योगेन्द्र कुमार तथा अन्य विशिष्ट वक्ताओं ने बैंकिंग कार्यो में निष्ठा और अपनी सर्वोत्तम क्षमताओं से ग्राहकों को उच्चकोटि की सेवाए प्रदान करने के साथ-साथ पैक्स को और प्रभावशाली एवं स्वाश्रयी बनाने के उददेश्य से व्यवसाय विकास योजना को और अधिक उपयोगी एवं व्यवहारिक बनाये जाने हेतु बहुमूल्य सुझाव दिये गये।
उ0प्र0 को-आपरेटिव बैंक के प्रबन्ध निदेशक श्री एस.सी. द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में हाउस-कीपिंग तथा लेखा-प्रणाली पारदर्शी हो इसके सम्बन्ध में पैक्स पर समरूप लेखांकन लागू किये जाने की नियमित समीक्षा एवं संचालक मण्डल के सदस्यों के क्षमता निर्माण को कार्यक्रम नियमित रूप से चलाये जाने पर बल दिया।
गोष्ठी के अन्त में समिमलित सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रतिस्पर्धा के वातावरण में सहकारिता के माध्यम से उत्तम उत्पाद एवं सेवा के क्षेत्र में अपना उत्कृष्टतम प्रदर्शन परिलक्षित करने के लिए कार्यप्रणाली में सुशासन, नेतृत्व तथा सुधारों को दैनिक कार्य में अपनाये जाने हेतु अपनी सहमति दी गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in