Categorized | लखनऊ.

महिला विधालय की 20 यू0पी0 गल्र्स बटालियन की कैडेटस बाल दिवस पर कल करेंगी रायल होटल चौराहे से हजरतगंज व सिकन्दराबाद चौराहे तक यातायात नियंत्रण।

Posted on 14 November 2013 by admin

लखनऊ के व्यस्ततम मार्ग विधान सभाअम्बेडकर मार्ग एवं अशोक मार्ग के रायल होटल से हजरतगंज व सिकन्दराबाद चौराहे तक कल दिनांक 14 नवम्बर 2013 (बाल दिवस के अवसर पर) को प्रात: 09:30 बजे से अपरान्ह 01:30 बजे तक रोजाना की भांति नागरिक सडकों पर जब निकलेगे तो उन्हें यातायात नियंत्रण का नजारा बदला हुआ मिलेगा। मौके पर बावर्दी तैनात चुस्त दुरूस्त महिला विधालय पी0जी0 कालेज, लखनऊ की 20 यू0पी0 गल्र्स बटालियन की लगभग 60 से 70  एन0सी0सी0 कैडिटस द्वारा नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कराने हेतु एवं यातायात नियंत्रण में यातायात पुलिस का सहयोग प्रदान किया जायेगा। इस अवसर पर विधालय की कैडेटस एन0 सी0 सी0 आफिसर ले0 डा0 उषा रानी सिंह के नेतृत्व में कार्य करेगी एवं यातायात पुलिस अपर पुलिस अधीक्षक यतायात लखनऊ के नेतृत्व में उनके अधीनस्थ अधिकारियों के साथ यातायात नियंत्रण के कार्य को सम्पादित करेंगी।
उक्त जानकारी महिला विधालय की प्रेस विज्ञपित में प्रदान की गयी। अत: आपसे अनुरोध है कि इस अवसर पर अपने सम्मानित समाचार पत्रन्यूज चैनल से प्रेस प्रतिनिधिसवांददाता एवं छायाकारटी0 वी0 क्रयू को मीडिया कवरेज हेतु उपलब्ध कराने की कृपा करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in