Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के प्रमुख सचिव आबकारी श्री जे0पी0 शर्मा ने कहा है कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की कार्य के प्रति ढिलार्इ क्षम्य नहीं होगी।

Posted on 14 November 2013 by admin

प्रदेश के प्रमुख सचिव आबकारी श्री जे0पी0 शर्मा ने कहा है कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की कार्य के प्रति ढिलार्इ क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्इ जनपदों मेें नकली शराब के सेवन से जो घटनाएँ हुर्इं हैं वह दोबारा नहीं होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग के अधिकारी जनपद की पुलिस का सहयोग लेकर नकली शराब के विरुद्ध संयुक्त रूप से अभियान चलायें।
श्री शर्मा आज यहाँ उ0प्र0 आवास विकास परिषद के सभागार में प्रदेश के आबकारी विभाग के जिला, मण्डल, जोनल एवं प्रदेश स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके आबकारी राजस्व वसूली तथा विभागीय कायोर्ं की समीक्षा कर रहे थे।
श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनपदों के लिए राजस्व वसूली का जो क्षम्य निर्धारित किया है, उसे शत-प्रतिशत पूरा किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष 95 प्रतिशत से कम वसूली करने वाले जनपदों के आबकारी अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया जाये। उन्होंने कहा कि जो जनपद शत-प्रतिशत वसूली करेंगे वहां के अधिकारियों को प्रशसित पत्र दिया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि कर्इ जनपदों में ओवर रेटिंग की शिकायतें आ रही हैं। जिन जनपदाें से इस तरह की शिकायतें आ रही हैं, उन पर रोक हेतु तत्काल कार्यवाही करें।  बैठक में आबकारी आयुक्त श्री अनिल गर्ग सहित जनपद, मण्डल एवं जोनल स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in