Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया

Posted on 13 November 2013 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया है कि पिछड़ों के न्यायिक अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय रथयात्रा और 17 पिछड़ी जातियों की रथयात्रा 24 अक्टूबर,2013 से प्रारम्भ हुर्इ जिनका प्रथम चरण 29 अक्टूबर,2013 को पूरा हुआ था। अगले चरण में 9 नवम्बर,2013 से प्रारम्भ दोनों रथयात्राओं का समापन आज 12 नवम्बर,2013 को हुआ।
17 पिछड़ी जातियों की अधिकार रथयात्रा आज मिर्जापुर से श्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार) तथा डा0 राजपाल कश्यप (राज्यमंत्री स्तर) के नेतृत्व में प्रारम्भ हुर्इ और प्रमुख बाजारों से होते हुए राबर्टसगंज में सांयकाल पहुची। राबर्टसगंज की एक बड़ी जनसभा में श्री प्रजापति ने कहा कि पिछड़ों के हक छीनने की कोशिशें हो रही है। कांग्रेस, भाजपा और बसपा तीनों पिछड़ा वर्ग विरोधी दल हैं। श्री मुलायम सिंह यादव और समाजवादी सरकारों में ही पिछड़ों को मान-सम्मान मिला। बसपा ने उन्हें उससे वंचित किया। पुन: श्री अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने पिछड़ी जातियों के पक्ष में केन्द्र पर दबाव बनाया है और इस सम्बन्ध में शासनादेश प्रक्रिया में हैं।
समाजवादी सामाजिक न्याय रथयात्रा आज पडरौना से प्रारम्भ हुर्इ और देवरिया में उसका समापन हुआ। रास्ते में कर्इ जगह स्वागत और सभाएं हुर्इ। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम तथा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री राम आसरे विश्वकर्मा के नेतृत्व में सामाजिक न्याय रथयात्रा जिन क्षेत्रो से गुजरी वहां बड़ी संख्या में लोगों ने आकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की। श्री नरेश उत्तम ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ी जातियों की जनसंख्या लगभग 60 प्रतिशत है जबकि उनको 27 प्रतिशत आरक्षण तक ही सीमित कर दिया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in