Categorized | लखनऊ.

पाकिस्तान की जेल में बन्द गाजीपुर के दिनेश विश्वकर्मा की रिहार्इ के लिए उ0प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग प्रयासरत

Posted on 12 November 2013 by admin

पाकिस्तान की जेल में बन्द दिनेश विश्वकर्मा निवासी ग्राम अराजी, कस्बा स्वाद (बहरियाबाद), तहसील जखानियां, जनपद गाजीपुर, उ0प्र0 की रिहार्इ के लिए गम्भीर प्रयास जारी है। इस संबंध में उ0प्र0 राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री राम आसरे विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि वे इस मामले में केन्द्र सरकार से रिहार्इ के प्रयास करने के लिए कहें।
श्री विश्वकर्मा ने आज बताया कि दिनेश विश्वकर्मा की रिहार्इ के लिए पहल करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। ज्ञातव्य है कि आर्थिक तंगी में जीवन व्यतीत कर रहे पीडि़त परिवार को मुख्यमंत्री की ओर से 01 लाख 10 हजार रुपये तथा गाजीपुर जनपद के जिलाधिकारी की ओर से 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी गयी है।
श्री राम आसरे विश्वकर्मा ने भी श्री दिनेश विश्वकर्मा की रिहार्इ हेतु भारत सरकार के प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री को पत्र लिखकर उनकी रिहार्इ के संबंध में आवश्यक कार्यवाही का अनुरोध किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in