Categorized | लखनऊ.

साँस्कृतिक कार्यक्रमों की इन्द्रधनुषी छटा देख गदगद हुए अभिभावक

Posted on 12 November 2013 by admin

राजाजीपुरम सिथत सेंट थासस मिशन हार्इ स्कूल ने अपना वार्षिक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर विधायल के छात्रों ने एक से बढ़कर शानदार शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डांडिया, राजस्थानी नृत्य, एरोबिक्स, कृष्ण लीला, नाटक व कवि सम्मेलन आदि अनेकानेक शानदार प्रस्तुतियों की इन्द्रधनुषी छटा देखकर अभिभावक गदगद हो गये। वार्षिक महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे लखनऊ के महापौर डा. दिनेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया तथापि निर्मला कान्वेन्ट की रेवरेन्ड सिस्टर भी बतोर विशिषिट अतिथि उपसिथत थीं। इससे पहले, विधालय के प्रधानाचार्य डा. रूपम दुबे एवं प्रबन्धक फादर अनिल पैथरोज जाय ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि की अगवानी की। समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि डा. दिनेश शर्मा ने छात्रों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज की सोच बदलने की बहुत आवश्यकता है। वर्तमान समय में स्कूल, घर और समाज को कंधे से कंधा मिलाकर नर्इ पीढ़ी के सुन्दर भविष्य के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कालेज की नर्इ वेबसाइट का भी उदघाटन किया। इस अवसर पर विधालय के प्रबन्धक फादर पैथरोज जाय ने मुख्य अतिथि को सम्मानित करते हुए उनको केरल का स्मृति चिन्ह एक ‘केरल नाव भेंट की। अपने संबोधन में फादर पैथरोज ने कहा कि आवश्यकता है कि बच्चों पर शुरू से ही माता-पिता ध्यान दें और उनका लालन पालन प्यार व स्नेह से करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in