Categorized | लखनऊ.

आज़म खाँ करेंगे सम्मेलन की अध्यक्षता

Posted on 12 November 2013 by admin

प्रदेश के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ की अध्यक्षता में आगामी 13 नवम्बर को पूर्वाहन 11:00 बजे यहाँ गोमतीनगर सिथत इनिदरा गाँधी प्रतिष्ठान में प्रदेश की नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश में इस समय 194 नगर पालिका परिषद और 423 नगर पंचायत हैं।  यह जानकारी विशेष सचिव, नगर विकास श्री एस0पी0 सिंह ने आज यहाँ दी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में बदलते नगरीय परिदृष्य, स्थानीय निकायों की बढ़ती हुर्इ जिम्मेदारियों और आधारभूत संरचना को मद्देनजर रखते हुए व्यापक विचार विमर्श किया जायेगा, ताकि प्रदेश की स्थानीय नगर निकायों के समेकित विकास के लिये ठोस कदम उठाकर प्रदेश के विकास को एक नर्इ दिशा दी जा सके।
नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के अध्यक्षों से अपेक्षा की गयी है कि वे अपने निकायों से सम्बनिधत समस्त सूचनाओं के साथ इस सम्मेलन में प्रतिभाग करें। प्रतिभागियों का पंजीकरण आगामी 13 नवम्बर को प्रात: 9:30 बजे आयोजन स्थल पर ही किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in