Categorized | लखनऊ.

लोक निर्माण विभाग में फील्ड पर कार्यरत कर्मचारी ही विकास में महत्वूपर्ण भूमिका निभाते है।

Posted on 12 November 2013 by admin

लोक निर्माण विभाग में फील्ड पर कार्यरत कर्मचारी ही विकास में महत्वूपर्ण भूमिका निभाते है। नियमित वर्कचार्ज कर्मचारियों की जो भी लमिबत समस्याएं है उनका शीघ्र ही निस्तारण किया जाएगा। मुख्यालय स्तर पर जो मांगे पूरी की जा सकती है उन्हे तत्काल पूरा किया जाएगा। जबकि शासन से सन्दर्भित मांगों पर जल्द ही प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। यह बात पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का प्रदेशिक अधिवेशन के उदघाटन अवसर पर ं लोक निर्माण विभाग की विभागाध्यक्ष, प्रमुख अभियंता विकास इं. चित्रा स्वरूप ने कही।अधिवेशन को प्रमुख अभियंता ग्रामीण सड़क इं. ए.के.गुप्ता, मुख्य अभियंता सुरेन्द्र कुमार और इं. एच.एन. पाण्डेय,इं.पी.के. सिंह ने सम्बोधित किया।
अधिवेशन के दौरान पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भारत सिंह ने प्रमुख अभियंता इं. चित्रा स्वरूप के  स्वागत भाषण के उपरान्त उन्हें ज्ञापन सौपते हुए कहा कि प्रदेश  के पीडब्लूडी कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 26 जून 91 क बाद के दैनिक वेतन और कार्यप्रभारित कर्मचारियों का नियमितिकरण किया जाए। दैनिक वेतन, कार्यप्रभारित वर्कचार्ज कर्मियों को प्रथम नियुकित की सेवा जोड़कर पेंशन, गेज्युी और भविष्यनिधि का लाभ दिया जाए। फील्ड कर्मचारियों के 23 कनिष्ठ प्राविधिक पदों की विसंगति दूर करते हुए वास्तविक लाभ वर्ष 2011 से तत्कालिक प्रभाव से दिया गया है जबकि अन्य संवर्ग को वास्तविक लाभ 2006 से दिया गया  है अत: लोक निर्माण विभाग के फील्ड कर्मचारियों को भी वास्तविक लाभ 2006 से दिया जाए। फील्ड के डिप्लोमा धारकों को अवर अभियंता के पद पर पदोन्नति दी जाए। वर्कएजेन्ट एवं सुपरवाइजर के कार्य एवं दायित्व निर्धारित किए जाए। आऊट सोर्सिग और ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए तथ रिक्त पदों पर भर्ती की जाए। सड़कों एवं भवनों के मानक एवं आवश्यकतानुसार फील्ड कर्मचारियों की भर्ती की जाए तथा चतुर्थ श्रेणी के भारी संख्या में रिक्त पदो पर भर्ती की जाए।कर्मचारी सम्मेलन में अतिथि के रूप राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष वी.पी. मिश्रा, नगर निगम कर्मचारी संघ के संरक्षक शशि मिश्रा, राजकीय वाहन चालक महासंघ के महामंत्री रामपफेर पाण्डेय,सचिवालय संघ के पूर्व अध्यक्ष हरिशरण मिश्रा, लल्लू सिंह, जवाहर भवन के सतीश कुमार पाण्डेय, सुशील कुमार बच्चा, जगदीश प्रसाद के अलावा सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जगदीश सिंह, डा. बृज लाल तिवारी, जे.पी. तिवारी, प्रदीप गुप्ता, सुनील यादव, एस.पी. सिंह, पुनीत त्रिपाठी, माता प्रसादयादव, अमर सिंह के अलावा पूर्व नगर अध्यक्ष रामशंकर यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश यादव सरनाम सिंह और राजेन्द्र पाण्डेय भी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in