Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए

Posted on 12 November 2013 by admin

मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पशिचमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ तथा मुरादाबाद मण्डलों की चीनी मिलों को प्रत्येक दशा में 20 से 25 नवम्बर, 2013 तक चालू कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश के अन्य मण्डलों की चीनी मिलों को 25 से 30 नवम्बर, 2013 तक शुरू कराने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि यदि निर्धारित तिथि के अनुसार चीनी मिलें पेरार्इ कार्य शुरू नहीं करती हैं, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
मुख्यमंत्री आज यहां आहूत बैठक में गन्ना पेरार्इ सत्र 2013-14 के संदर्भ में समीक्षा कर रहे थे। बैठक में गन्ना विभाग सहित शासन के वरिष्ठ अधिकारी समिमलित हुए। इस मौके पर उन्होंने गन्ना आयुक्त को निर्देशित किया कि समस्त चीनी मिलों के प्रबन्धकों को निर्धारित तिथि की जानकारी देते हुए चीनी मिलों को शुरू कराने के निर्देश तत्काल निर्गत किए जाएं।
इस बैठक में प्रमुख सचिव चीनी उधोग एवं गन्ना विकास श्री राहुल भटनागर, सचिव मुख्यमंत्री श्री शम्भू सिंह यादव, गन्ना आयुक्त श्री सुभाष चन्द्र शर्मा तथा गन्ना किसानों के प्रतिनिधि के रूप में अध्यक्ष, अध्यक्ष संघ, गन्ना विकास समितियां श्री अवधेश मिश्र एवं अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर  श्री अवधेश मिश्र ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के गन्ना किसानों के हित में उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम का स्वागत किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in