Categorized | लखनऊ.

मुख्य विकास अधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने कहा

Posted on 12 November 2013 by admin

मुख्य विकास अधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों का आर्थिक विकास करने के लिए दर्जनों योजनाओं का संचालित की जा रही है। लेकिन जानकारी न होने के चलते इस वर्ग लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को चाहिए कि वह इन योजनाओं प्रचार-प्रसार करें। श्री यादव सोमवार को विकास भवन सिथत सभागार में उप्र अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा शहरी दुकान योजना के तहत दिये जाने वाली ऋण योजना के तहत लाभार्थियों को चेक वितरित करने के दौरान बोल रहे थे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता यादव की मौजूदगी में आयोजित हुए इस चेक वितरण समारोह में सीडीओ श्री यादव ने कहा कि अनुसूचित वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा स्वत: रोजगार यादव, लाण्ड्री योजना, दुकान निर्माण योजना सहित कर्इ योजनाएं चलार्इ जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर अनुसूचित जाति के शहरी व ग्रामीण लोग अपना स्वयं का व्यवसाय कर सकते हैं। जिससे उनका आर्थिक उत्थान होगा। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सुनीता यादव ने कहा कि अनुसूचित जाति के युवक-युवतियों के लिए कौशल वृद्धि योजना के तहत 19 टे्रडो में व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है। इन ट्रेडो के तहत प्रशिक्षण लेकर युवक-युवतियां अपना स्वरोजगार शुरू करने के साथ ही नौकरी भी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षित बेरोजगारों को ऋण देने में प्राथमिकता दी जाती है। सहायक जिला प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि उक्त योजनाओं के तहत ऋण लेने वाले लाभार्थियों को 10 हजार रूपये का अनुदान भी दिया जाता है। मुख्य विकास अधिकारी श्री यादव ने इस मौके पर दुकान योजना के तहत 11 लाभार्थियों को चेक वितरित किये। फोटो

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in