Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने कहा

Posted on 11 November 2013 by admin

उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभानिवत कराने में सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर अपनी भागीदारी सुनिशिचत करनी चाहिए। उन्हांेंने कहा कि शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभानिवत कराने का लक्ष्य प्रदेश सरकार का है। उन्होंने कहा कि निर्धन छात्र-छात्राओं को अनेक योजनाओं के तहत प्रदेश सरकार द्वारा लाभानिवत कराने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चैरिटेबल संस्था पूर्णानन्द तिवारी संस्थान द्वारा लगभग 700 छात्राओं को नि:शुल्क हेपेटाइटिस-बी वैक्सीनेशन टीका एवं स्वेटर का वितरण कराकर सराहनीय कार्य किया है।
कृषि उत्पादन आयुक्त आज राजकीय कन्या इण्टर कालेज सेक्टर-11 इनिदरा नगर में चैरिटेबल संस्था पूर्णानन्द तिवारी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधालय के छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं टेक्नीशियन द्वारा कराकर अच्छी पहल की गर्इ है। उन्होंने कहा कि किशोर जागरूकता कार्यक्रम के अवसर पर छात्राओं को स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अन्य सामाजिक संस्थाओं को भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को लाभानिवत कराने का प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर श्री रंजन ने संस्थान की स्मारिका ‘सेवा संदेश का विमोचन करने के उपरान्त लगभग 700 छात्राओं को नि:शुल्क स्वेटर वितरित किया। समारोह में पूर्व मुख्य सचिव श्री अतुल गुप्ता, पूर्व महापौर डा0 ए0सी0 राय, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री प्रवीर कुमार, प्रमुख सचिव श्रम श्री शैलेश कृष्ण, टाइम्स आफ इणिडया के वरिष्ठ पत्रकार श्री अरविन्द सिंह बिस्ट ने अपने विचार व्यक्त किए। संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेश चन्द्र जोशी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्टजनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संस्थान के कार्यों की जानकारी दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in